Bigg Boss Season 18 कंटेस्टेंट के इतने हैं Instagram फॉलोअर्स!

Bigg Boss Season 18 में आए कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कितने हैं, कौन किसको देता है मात

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • नायरा एम बनर्जी के इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  • विवियन डीसेना के इंस्टाग्राम पर 749K फॉलोअर्स हैं।
  • रजत दलाल के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Bigg Boss Season 18 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है।

Photo Credit: Bigg Boss/Jiocinema

बिग बॉस सीजन 18 भारत में 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है और यह शो सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान कान शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट धूम मचा रहे हैं। अगर आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jio Cinema प्रीमियम पर की मेंबरशिप लेकर देख सकते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में हम आपको बिगबॉस में आए सभी कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स के साथ फेमस है।


Bigg Boss Season 18 Contestants:


1.शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)
शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की अभिनेत्री हैं और नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। शिल्पा ने 2013 में एक मुट्ठी आसमान के साथ टीवी पर वापसी की। इनके इंस्टाग्राम पर 151K फॉलोअर्स हैं।

2.करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)
करण वीर मेहरा टीवी पर काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 जीता। इसके अलावा वह रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 188K फॉलोअर्स हैं।

3.विवियन डीसेना (Vivian Dsena)
Advertisement
टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने प्यार की ये एक कहानी और मधुबाला जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम किया है। इनके इंस्टाग्राम पर 749K फॉलोअर्स हैं।

4.शहजादा धामी (Shehzada Dhami)
Advertisement
पंजाब से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता शहजादा धामी ने ये जादू है जिन्न का! और छोटी सरदारनी में काम किया है। इनके इंस्टाग्राम पर 643K फॉलोअर्स हैं।

5.हेमा शर्मा (Hema Sharma)
"वायरल भाभी" के नाम से मशहूर हेमा शर्मा दबंग 3 में नजर आईं थीं। इनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Advertisement

6.चुम दरांग (Chum Darang)
अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री चुम दरांग ने बधाई दो, गंगूबाई काठियावाड़ी और पाताल लोक काम किया है। इनके इंस्टाग्राम पर 111K फॉलोअर्स हैं।
Advertisement

7.एलिस कौशिक (Alice Kaushik)
टीवी अभिनेत्री एलिस कौशिक पंड्या स्टोर में रावी के रोल में नजर आईं। इनके इंस्टाग्राम पर 462K फॉलोअर्स हैं।

8. अरफीन खान (Arfeen Khan)
अरफीन खान एक लाइफ कोच हैं जो कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड सितारों के मेंटर रहे हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 740K फॉलोअर्स हैं।

9. सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan)
सारा अरफीन खान एक अभिनेत्री हैं जो कि अपने पति अरफीन खान के साथ दुबई में रहती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 607K फॉलोअर्स हैं।

10. चाहत पांडे (Chahat Pandey)
चाहत पांडे टीवी अभिनेत्री हैं जो कि नाथ: जेवर या जंजीर और तेनाली रामा में काम कर चुकी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियनK फॉलोअर्स हैं।

11. मुस्कान बामने (Muskan Bamne)
मुस्कान बामने टीवी पर अनुपमा से प्रसिद्ध हुईं। वह हसीना पार्कर और हेलीकॉप्टर ईला में भी काम कर चुकी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

12. नायरा एम बनर्जी (Nyrraa M Banerji)
टीवी अभिनेत्री नायरा एम बनर्जी दिव्य दृष्टि और पिशाचिनी में नजर आईं। इससे पहले खतरों के खिलाड़ी 13 में भी हिस्सा लिया। इनके इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

13. अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)
अविनाश मिश्रा ने विज्ञापनों से करियर की शुरुआत की। वह ये रिश्ते हैं प्यार के और तितली जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

14. तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga)
तजिंदर पाल सिंह बग्गा बीजेपी नेता और दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक देशभक्ति टी-शर्ट क्लोदिंग लाइन के मालिक भी हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 130K फॉलोअर्स हैं।

15. रजत दलाल (Rajat Dalal)
रजत दलाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फिटनेस ट्रेनर और पावरलिफ्टर हैं। वह अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते फेमस हुए हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

16. गुणरत्न सदावर्ते (Gunratna Sadavarte)
गुणरत्न सदावर्ते एक वकील और श्रमिक नेता हैं, जो कि महाराष्ट्र के एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान चर्चा में आए। इनका इंस्टाग्राम पर कोई सटीक अकाउंट नहीं मिला तो उनके फॉलोअर्स के बारे में बताना मुश्किल है।

17. श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)
श्रुतिका अर्जुन तमिल और मलयालम फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री रह चुके हैं और बिजनेसवुमेन हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन अर्जुन से हुई है और उनका एक बेटा है। इनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

18. ईशा सिंह (Eisha Singh) 
भोपाल की रहने वाली टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह ने इश्क सुभान अल्लाह और इश्क का रंग सफेद में काम किया है। इनके इंस्टाग्राम पर 950K फॉलोअर्स हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  2. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  3. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  4. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  5. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  6. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  7. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  8. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  10. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.