Bigg Boss 16: बिग बॉस कंटेस्टेंट Archana Gautam ने सुनाई आप बीती, हो चुकी हैं किडनैप

अपनी मजबूत शख्सियत और बेबाकी की लिए जानी जाने वाली अर्चना के जीवन में एक समय कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र करते हुए उनकी आंखें नम हो आई थी

Bigg Boss 16: बिग बॉस कंटेस्टेंट Archana Gautam ने सुनाई आप बीती, हो चुकी हैं किडनैप

बदमाशों ने अर्चना को किडनैप कर उनके पिता से एक बड़ी रकम की डिमांड की थी।

ख़ास बातें
  • झूठे विज्ञापन के नाम पर हुआ धोखा
  • पिता से हुई फिरौती की रकम की मांग
  • झूठे केस में फंसाने की मिली धमकी
विज्ञापन
Bigg Boss 16 update :  सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट  हाल ही सामने आई है। शो में अर्चना गौतम ने एक अलग ही दबदबा बना रखा है। अर्चना एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट होने के साथ ही काफी बेबाक भी हैं। अर्चना ने घर के सभी कंटेस्टेंट की नाक में दम कर रखा है। अगर कोई गलती से भी उनसे भिड़ जाए तो उसकी तो खैर नहीं। यहां तक कि अर्चना बिग बॉस की भी खबर लेने से नहीं कतराती हैं। बिग बॉस में अपनी मजबूत शख्सियत और बेबाकी की लिए जानी जाने वाली अर्चना के जीवन में एक समय कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र करते हुए उनकी आंखें नम हो आई थी। आइए जानते हैं आखिर क्या था मामला।

झूठे विज्ञापन के नाम पर हुआ धोखा
दरअसल ये बात साल 2017 की है। अर्चना के अनुसार वो उन दिनों अपने एक्टिंग करियर में काफी सक्रिय थीं और खुश भी थी। तभी उनके एक दोस्त उन्हें साड़ी का एक ऐट दिलाया था। जिसे पाकर अर्चना काफी एक्साइटेड थी। इस ऑफर के मिलने से वो इतनी खुश थी कि बिना सोचे समझे वो क्लाइंट से मिलने पहुंच गई। जब वो वहां पहुंची तो एक महिला का उन्हें कॉल आया, जिसके कहने पर अर्चना एक कार में बैठ गई।

झूठे केस में फंसाने की मिली धमकी
कुछ देर विज्ञापन से जुड़ी बातें करने के बाद, उन लोगों ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से उनका सभी सामान छीन लिया। उनसे उनकी गाड़ी की चाबी, मोबाइल, एटीएम कार्ड सब ले लिया गया। इतना कुछ लेने के बाद अर्चना आगे कुछ कहती या करती उससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्हें और पैसे नहीं मिले तो वो अर्चना को झूठे वेश्यावृत्ति के केस में फंसा देंगे। साथ ही उन लोगों ने कहा कि हम सीबीआई वाले हैं।

पिता से हुई फिरौती की मांग
उन बदमाशों ने अर्चना के पिता को भी कॉल कर एक बड़ी रकम की डिमांड की। लेकिन उनके पिता ने पैसे ना होने के कारण मना कर दिया। जिसके बाद अर्चना ने अपने भाई को कॉल कर 50 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा। अर्चना ने देखा की पैसे लेने के लिए उन लोगों ने कार को एयरपॉर्ट की ओर घुमाया और रास्ते में उन्होंने एक पुलिस वाले को घूस भी दी जिस वजह से अर्चना को उनपर शक हो गया।


अर्चना ने सिखाया बदमाशों को सबक
अर्चना का भाई पैसे लेकर बताए हुई जगह पर पहुंच गया। लेकिन एक्ट्रेस ने चिल्लाकर अपने भाई को चेतावनी दी कि वो पैसे ना दें और जल्दी से पुलिस को फोन करें। इतने में घबराकर उन लोगों ने अर्चना को गाड़ी से बाहर धकेल दिया और भाग गए। अर्चना भी कहां चुप बैठने वालों में से थी। उन्होंने जल्दी से ऑटो किया और गाड़ी का पीछा करने लगी। एक ऐसा मोड़ आया जब ट्रैफिक पर उन बदमाशों को गाड़ी रोकनी पड़ी। और वहीं अर्चना ने उनमें से एक को धर दबोचा। इसके साथ ही उन्होंने वहां खड़े लोगों से भी मदद मांगी। लोगों ने मदद करने की जगह वीडियो बनाना शुरु कर दिया। मगर वहां एक भिखारी था जिसने उस बुरे वक्त में अर्चना की मदद की थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »