अब TV और OTT पर नए समय पर आएगा Bigg Boss 18, जानें नई टाइमिंग

टीवी, लैपटॉप या मोबाइल फोन पर यदि आप Bigg Boss 18 को ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो इसके लिए JioCinema है, और इसमें भी आप यह शो रात 10:30 बजे लाइव देख सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 21:05 IST
ख़ास बातें
  • Big Boss 18 को अब Colors चैनल पर हर वीकेंड पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा
  • JioCinema में भी आप यह शो रात 10:30 बजे लाइव देख सकेंगे
  • टाइमिंग केवल वीक डेज के लिए बदली गई है, वीकेंड में शो रात 9 बजे लाइव होगा

Photo Credit: Bigg Boss/Jiocinema

Bigg Boss Season 18 भारत में अक्टूबर से शुरू हुआ था। यह सीजन भी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, हर सीजन की तरह इस सीजन में भी हमें भरपूर लड़ाइयां, रोमांचक टास्क और दिलचस्प दांव-पेंच देखने को मिले। शो चौदहवें हफ्ते में एंट्री ले चुका है और सभी ट्विस्ट, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन ने गेम को और भी रोमांचक बना दिया है। बता दें कि Bigg Boss 18 का समय भी बदला गया है। बिग बॉस 18 अब नए समय पर JioCinema और Colors TV दोनों पर प्रसारित किया जाएगा, जिसकी जानकारी हम यहां दे रहे हैं।

यदि आप भी बिग बॉस फैन हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि Bigg Boss Season 18 की टाइमिंग को बदल दिया गया है। यह सीजन अब OTT और टीवी चैनल, दोनों जगहों पर बदले हुए समय पर प्रसारित किया जाएगा। इस साल के सीजन में Shilpa Shirodkar, Arfeen Khan, Vivian Dsena, Shehzada Dhami, Shrutika Arjun Raaj, Sara Arfeen Khan, Advocate Gunaratna Sadavarte, ​Alice Kaushik, Tajinder Bagga, ​Chahat Pandey, Hema Sharma, Rajat Dalal, Eisha Singh, Muskan Bamne, Avinash Mishra, Nyrraa Banerji, Karan Veer Mehra, Chum Darang और वाइल्ड कार्ड एंट्री में Edin Rose, Yamini Malhotra और Aditi Mistry शामिल हैं।
 

Bigg Boss 18 new timings:

Big Boss Season 18 को अब Colors चैनल पर वीक डेज पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले शो की टाइमिंग रात 10 बजे थी। शो की टाइमिंग में बदलाव का कारण कलर्स चैनल द्वारा 10 बजे का टाइम नए शो Mannat को देना है।

वहीं, टीवी, लैपटॉप या मोबाइल फोन पर यदि आप Bigg Boss 18 को ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो इसके लिए JioCinema है, और इसमें भी आप यह शो रात 10:30 बजे लाइव देख सकेंगे।

ध्यान रखें कि समय को केवल वीक डेज, यानी सोमवार से शुक्रवार के लिए बदला गया है, जबकि वीकेंड का वार नाम से शनिवार और रविवार को शो रात 9 बजे ही टेलीकास्ट होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  2. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  3. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  2. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  3. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  4. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  5. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  7. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  8. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  9. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.