Bigg Boss 16: बैग में अपना कीमती जूता छुपाते नजर आए Abdu Rozik, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Bigg Boss का नया प्रोमो वीडिया रिलीज हुआ है, जिसमें घर के कंटेस्टेंट मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो में अब्दु रोजिक बेहद महंगा जुता लाए हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं
  • उसके पास जो जूता है, उसमें 24 कैरेट सोने का स्टीकर लगा है
  • अब्दु के जूते की कीमत 5,000 डॉलर है

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।

Bigg Boss 16 में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सभी का दिल जीत रहे हैं। घर के सबसे क्यूट और मासूम कंटेस्टेंट अब्दु को टीना दत्त भी बहुत पसंद करती हैं। दिल जीतने के साथ-साथ हाल ही में उन्होंने घर के कुछ कंटेस्टेंट को चौंका भी दिया। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में अब्दु के साथ कुछ कंटेस्टेंट मस्ती कर रहे थे, जहां उन्हें उनके जुते की कीमत पता चली। कीमत को सुनकर सभी दंग रह गए और यकीन मानिएं, आप भी दंग रह जाएंगे।

Bigg Boss का नया प्रोमो वीडिया रिलीज हुआ है, जिसमें घर के कंटेस्टेंट मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो में अब्दु रोजिक बेहद महंगा जुता लाए हैं, जिसमें गोल्ड स्टीकर लगा है। घर में मौजूद मेहमान अब्दू से यह जूता छीन रहे हैं। वीडियो में टीना उनका जूता छीन कर कहती हैं कि "थैक्यू फॉर द गिफ्ट।" उनके पास खड़े अंकित और गौतम विग कहते दिखाई देते हैं कि "इसका जूता 40 हजार डॉलर का है, जिसके बाद अब्दु बताते हैं कि उनका जूता 5 हजार डॉलर (करीब 4.11 लाख रुपये) का है। 

कीमत सुनने के बाद, दोनों कहते हैं "ये भी बहुत है, ला दे।" इसके बाद, अंकित अब्दू रोजिक के हाथ से जूता लेकर अपनी जेब में रख देते हैं। टीना फिर अब्दू राजिक का जूता ले लेती है और कहती दिखाई देती है कि ये शूज वह अपने पास रख रही हैं। इसके बाद, गौतम जूते में लगा 24 कैरेट का गोल्ड स्टीकर निकालने की कोशिश करते हैं। अब्दू रोजिक टीना से यह जूता छीनते हैं और उसे अपने बैग में छिपा देते हैं।
 

अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। खबर है कि बिग बॉस सीजन 16 के अलावा वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। 
Advertisement

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं। इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। Instagram पर ही इनके 40 लाख के लगभग चाहने वाले हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.