Bigg Boss 16 16 को हिट कराने के लिए सलमान खान बने गब्बर, देखें वीडियो

Bigg Boss 16 के ऑन एयर होने में अब एक हफ्ते के लगभग समय रह गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 23:09 IST
ख़ास बातें
  • Big Boss 16 के ऑन एयर होने में अब एक हफ्ते के लगभग समय रह गया है।
  • इस बार बिग बॉस 16 में काफी कुछ बदलने वाला है
  • कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो को रिलीज किया है।

Big Boss 16 कलर्स चैनल पर 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। बिग बॉस सीजन 16 की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने जा रही है। कलर्स चैनल पर 1 अक्टूबर से शो रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। पिछले कई दिनों से शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा का दौर गर्म है। लेकिन, आज शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान फिल्म शोले के गब्बर के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 16 के ऑन एयर होने में अब एक हफ्ते के लगभग समय रह गया है। ऐसे में शो का लेटेस्ट प्रोमो आज रिलीज कर दिया गया है जिसमें सलमान खान हाथ में बेल्ट लिए बड़े पहाड़ी पत्थरों पर गब्बर के अंदाज में फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर भी प्रोमो को रिलीज किया गया है। प्रोमो में एक डरावना बैकग्राउंड साउंड है जिससे काफी रोमांच पैदा होता है। सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार वह खुद ही ऐसा गेम खेलने वाले हैं जिससे शो के कंटेस्टेंट शॉक में रह जाएंगे। 

शो के होस्ट सलमान खान ने जिस अंदाज में प्रोमो में फिल्म शोले का मशहूर डायलॉग बोला है, उससे लग रहा है कि अबकी बार का बिग बॉस सीजन काफी मजेदार होने वाला है। प्रोमो में सलमान पहाड़ी पत्थरों पर इधर उधर चलते हुए कह रह रहे हैं- '50-50 कोस दूर जब कोई बच्चा रात को रोएगा तो मां कहेगी बेटा सो जा वरना बिग-बॉस आ जाएगा। बिग बॉस सीजन 16 बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद गेम खेलेगा।'

प्रोमो से साफ हो जाता है कि इस बार बिग बॉस 16 में काफी कुछ बदलने वाला है। शो की थीम और फॉर्मेट में काफी बदलाव देखे जाने की संभावना है। इस बार के बिग बॉस सीजन में शिविन नारंग, शालीन भनोट, कनिका मान, जन्नत जुबैर, टीना के नजर आने की संभावना है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.