Bholaa Trailer : आते ही छा गया अजय देवगन की फ‍िल्‍म का ट्रेलर! Youtube पर मिले 2.3 करोड़ व्‍यूज, लोग बोले- ये तो पठान से भी बेहतर

Bholaa Trailer : ट्विटर पर भी फ‍िल्‍म के ट्रेलर को लेकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह पठान से बेहतर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 19:14 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन और तब्‍बू हैं मुख्‍य भूमिकाओं में
  • 30 मार्च को देशभर में रिलीज की जाएगी फ‍िल्‍म
  • भोला का ट्रेलर सोशल मीडिया में चर्चा बटोर रहा है

Bholaa Trailer : भोला साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म कैथी (Kaithi) पर बेस्‍ड है। फ‍िल्‍म का डायरेक्‍शन अजय देवगन ने ही किया है।

Photo Credit: Via Twitter

अजय देवगन और तब्बू की अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘भोला' (Bholaa) तभी से चर्चाओं में है, जब फ‍िल्‍म दृश्‍यम 2 के दौरान इसका टीजर रिलीज किया गया था। सोमवार को फ‍िल्‍म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है! 1 दिन में Youtube पर भोला के ट्रेलर को 2.3 करोड़ व्‍यूज मिले हैं और यह टॉप 3 ट्रेडिंग में शामिल है। ट्विटर पर भी फ‍िल्‍म के ट्रेलर को लेकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह पठान से बेहतर है।
 

रिपोर्टों के अनुसार, भोला साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म कैथी (Kaithi) पर बेस्‍ड है। फ‍िल्‍म का डायरेक्‍शन अजय देवगन ने ही किया है। वह लीड रोल में हैं और साथ में हैं तब्‍बू। दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती रही है। दृश्‍यम-2 इसका हालिया उदाहरण है। भोला में कई और नामचीन कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। दीपक डोबरियाल, शरद केलकर, गजराज राव और संजय मिश्रा भी फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। 



‘भोला' 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह 3D के साथ-साथ IMAX में रिलीज होगी। सोशल मीडिया में लोग इस फ‍िल्‍म के बारे में काफी बात कर रहे हैं। फैंस को फिल्म में अजय देवगन का लुक काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्‍शन सीन्‍स, डायलॉग और गानों की भी काफी तारीफ हो रही है। जिस तरह के फाइट सीन दिखाए गए हैं, उन्‍हें भी लोग पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि अजय देवगन ने कमाल की फ‍िल्‍म बनाई है। फैंस उम्‍मीद लगा रहे हैं कि यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बड़ी हिट साबित होगी। 
 

एक यूजर ने तो फ‍िल्‍म की तुलना हाल में आई शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) से कर दी। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा कि फ‍िल्‍म का निर्देशन, विजुअल्‍स और सिनेमैटोग्राफी देखी जाए तो भोला फ‍िल्‍म पठान से कहीं ज्‍यादा बेहतर है। @OGSalmanFan ने लिखा, इसको बोलते हैं ऐक्‍शन। हालांकि यूजर ने इसे अपनी निजी राय बताया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फ‍िल्‍म में तब्‍बू एक पुलिस ऑफ‍िसर के किरदार में हैं। जानेमाने अभिनेता दीपक डोबर‍ियाल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  2. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  3. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  6. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  7. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  8. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  9. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  10. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.