Bhagavanth Kesari : रिलीज होते ही सोशल मीडिया में छाई यह फ‍िल्‍म, पहले दिन कमा सकती है Rs 14 करोड़

Bhagavanth Kesari : भगवंत केसरी पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • भगवंत केसरी फ‍िल्‍म हुई रिलीज
  • सोशल मीडिया में हो रही तारीफ
  • पहले दिन अच्‍छी कमाई के आसार

भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर गुरुवार को साउथ की 3 फ‍िल्‍में रिलीज हुई है।

भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर गुरुवार को साउथ की 3 फ‍िल्‍में रिलीज हुई है। इनमें पहली है अभिनेता तलपति की फ‍िल्‍म लियो (Leo) यह तमिल भाषा की एक्‍शन थ्रि‍लर फ‍िल्‍म है, जिसका बजट 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है। इसके अलावा, जानेमाने ऐक्‍टर नंदमुरी बालाकृष्णा की फ‍िल्‍म भगवंत केसरी (Bhagavanth Kesari) भी आज रिलीज हुई है। तीसरी फ‍िल्‍म है रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव (Tiger Nageswara Rao)। बीते कई दिनों से जो फ‍िल्‍म सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोर रही थी, वह है लियो। हालांकि रिलीज डेट के बाद दर्शक भगवंत केसरी के बारे में अधिक बात कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दर्शक स्‍क्रीन के आगे नाच रहे हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर यह क्लिप शेयर की गई है। इसमें स्‍क्रीन के सामने फैंस को जश्‍न मनाते हुए देखा जा सकता है। 
Advertisement
 

एक और यूजर ने फ‍िल्‍म का सीन शेयर किया है और लिखा है कि हर जगह से फ‍िल्‍म को बधाई मिल रही है। यूजर ने फ‍िल्‍म की पूरी टीम को बधाई दी है। कमाई के मामले में भी भगवंत केसरी अच्‍छा कर सकती है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान जताया है कि भगवंत केसरी पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 14 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। 
Advertisement
 

वहीं, तलपति की फ‍िल्‍म लियो को लेकर अनुमान है कि यह पहले दिन सभी भाषाओं में लगभग 68 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। आंकड़े भले ही लियाे के पक्ष में हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भगवंत केसरी भी खूब तारीफें बटोर रही है। फ‍िल्‍म में नंदमुरी बालाकृष्णा के अलावा अर्जुन रामपाल, काजल अग्रवाल और श्रीलीला मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। तेलेगु भाषा की इस ऐक्‍शन-कॉमिडी ड्रामा फ‍िल्‍म को अनिल रविपुड़ी ने डायरेक्‍ट किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.