Bastar Box Office Collection : ‘केरल स्‍टोरी’ वाली अदा शर्मा की नई फ‍िल्‍म ने कितनी कमाई की? जानें

Bastar India Box Office Collection : यह फ‍िल्‍म छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली विद्रोह पर बेस्‍ड है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • बस्‍तर द नक्‍सल स्‍टोरी की रिलीज के 3 दिन पूरे
  • अबतक 2.5 करोड़ रुपये कमाए हैं फ‍िल्‍म ने
  • द केरल स्‍टोरी के मेकर्स ने बनाई है यह फ‍िल्‍म

रिलीज डे के दिन शुक्रवार को फ‍िल्‍म ने 40 लाख रुपये बटोरे थे।

Photo Credit: @adah_sharma

Bastar India Box Office Collection : साल 2023 की सफल फ‍िल्‍मों में शुमार थी द केरल स्‍टोरी (The Kerala Story)। अभि‍नेत्री अदा शर्मा की भूमिका को सभी ने सराहा था और फ‍िल्‍म ने 300 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। केरल स्‍टोरी को विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया था और सुदिप्‍तो सेन निर्देशक थे। यह जोड़ी एक बार फ‍िर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर आई है। अदा शर्मा ही इस बार भी मुख्‍य भूमिका में हैं। फ‍िल्‍म का नाम है- बस्‍तर द नक्‍सल स्‍टोरी  (Bastar The Naxal Story)। इसने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं। 

यह फ‍िल्‍म छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली विद्रोह पर बेस्‍ड है। फिल्म में अदा शर्मा ने एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसके ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें अदा, वामपंथी विचारधारा रखने वालों पर तंज कसती नजर आई थीं। 

हालांकि रिलीज के बाद ‘बस्‍तर द नक्‍सल स्‍टोरी' वो सनसनी पैदा नहीं कर पाई है, जो ‘द केरल स्‍टोरी' के दौरान देखने को मिली थी। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि फ‍िल्‍म ने रिलीज के बाद से अबतक 3 दिनों में करीब 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

रिलीज डे के दिन शुक्रवार को फ‍िल्‍म ने 40 लाख रुपये बटोरे थे। शनिवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की। रविवार के दिन फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन  90 लाख रुपये दर्ज हुआ यानी 3 दिनों में फ‍िल्‍म ने एक भी दिन 1 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार नहीं किया। यह फ‍िल्‍म 2.05 करोड़ रुपये अबतक भारत में कमा चुकी है। 
Advertisement

बस्‍तर के साथ रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फ‍िल्‍म योद्धा (Yodha) भारत में अबतक 16 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस फ‍िल्‍म ने रिलीज डे पर ही 4.1 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को कलेक्‍शन में उछाल आया और फ‍िल्‍म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को कमाई 7 करोड़ रुपये दर्ज हुई। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.