1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: डराने के लिए दर्शक ढूंढ रही है अविका गौर की फिल्म! 3 दिन में सिर्फ इतने कमाए

अविका गौर की 1920: Horrors of The Heart बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 15:08 IST
ख़ास बातें
  • 1920: Horrors of The Heart का निर्देशन कृष्णा भट्ट ने किया है।
  • इसे लिमिटिड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
  • इससे पहले 1920 फ्रेंचाइची का भाग 1920 लंदन रिलीज किया गया था।

भिनेत्री अविका गौर की हॉरर फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' सिनेमाघरों में 23 जून को रिलीज हुई थी।

Photo Credit: Twitter/BoxOfficeWorldwide

1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: अभिनेत्री अविका गौर की हॉरर फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' सिनेमाघरों में 23 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म बेहद ठंडी साबित हो रही है। अभिनेत्री अविका गौर की यह पहली फिल्म है। दरअसल, अविका गौर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं। वह टीवी सीरियल बालिका वधू से दर्शकों के सामने परिचित हैं। बॉलीवुड के लिए उनका यह डेब्यु प्रोजेक्ट है। फिल्म का हॉरर दर्शकों को डराने में नाकामयाब होता दिख रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि कि शुक्रवार, 23 जून को सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसे रिलीज हुए आज तीसरा दिन है, आइए जानते हैं कि 1920: हॉरर्स ऑफ द हर्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 में फिल्म कहां तक पहुंची है। 

अविका गौर की 1920: Horrors of The Heart बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। फिल्म के तीन दिनों के अभी तक के नतीजे सामने आ चुके हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार,  रिलीज के पहले दिन मूवी ने सिर्फ 1.64 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को इसने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानि कि दो दिनों में यह मुश्किल से 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। अब इसकी रिलीज के तीसरे दिन, आज रविवार, यानि 25 जून के लिए भी Sacnilk ने संभावित कलेक्शन बता दिया है। इसका तीसरे दिन का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है। 
Advertisement

1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अगर ऊपर बताया गया आंकड़ा साबित होता है तो फिल्म पहले वीकेंड पर केवल 5 करोड़ रुपये पर सिमट जाएगी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इसकी लाइफटाइम कमाई महज 10 करोड़ रुपये पर सिमट सकती है। फिल्म 'आदिपुरुष' पहले से ही टक्कर में मौजूद है। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 की बात करें तो आज यह 274 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। जैसा कि Sacnilk ने बताया है। 

1920: Horrors of The Heart का निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। फिल्म के लिए खास मार्केटिंग नहीं की गई थी। इसके अलावा इसे लिमिटिड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इससे पहले 1920 फ्रेंचाइची का भाग 1920 लंदन रिलीज किया गया था। जो कि 2016 में आई थी। 1920 का पहला भाग 2008 में आया था। उसके बाद 2012 में 1920 इविल रिटर्न्स आया था। अविका गौर के अलावा फिल्म में बरखा बिष्ट, रणधीर राय, केतन कुलकर्णी और अमित बहल जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  2. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  3. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  4. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  5. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  8. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  9. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.