तब्बू और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘Kuttey‘ का मोशन पोस्टर रिलीज, हर किरदार का दिखा दमदार रोल

अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर में सभी कलाकारों का दमदार लुक दिख रहा है

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2022 22:06 IST
ख़ास बातें
  • अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर रिलीज
  • फिल्म में सभी कलाकारों के डायलॉग्स काफी दमदार हैं
  • फिल्म को विशाल और आसमान भारद्वाज साथ में डायरेक्ट किया है

अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म कुत्ते का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में 13 जनवरी से दिखाई जाएगी।

Kuttey Motion poster Out:  अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘कुत्ते' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर में सभी कलाकारों का दमदार लुक देख कर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस मोशन पोस्टर में फिल्म से जुड़े किरदारों के डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। इसे देखकर लगता है कि फिल्म थिएटर में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। ‘कुत्ते' के इस पोस्टर को तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
इस फिल्म के मोशन पोस्टर की शुरुआत होती है अर्जुन कपूर के एक डायलॉग के साथ, जिसमें वो कहते हैं, गोली अपने सिर में मार दे, मैटर खत्म। इसके बाद तब्बू का डायलॉग आता है, जिसमें वो कहती है- शेर अगर भूखा हो तो जहर खा लेगा। जिसके बाद नसीरूद्दीन कहते हैं- मुंह मांगा दाम दूंगा उसे उड़ाने का। कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं- बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक। कुमुद मिश्रा का डायलॉग है- फाफड़ा, उंदियू, ढ़ोकला खिला कर ऑयल एंड नैचुरल गैस मंत्रालय खोला दिया इसने पेट में, इसे तो मैं ही उड़ाऊंगा। 
 
फिल्म को 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शकों में एक अलग ही उम्मीद नजर आ रही है। इस फिल्म में कई बेहतरीन सितारे हैं, जिनमें अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरूद्दीन शाह, कोंकणा से शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं। ये एक एक्शन बेस्ट फिल्म है जिसे लव रंजन ने लिखा है। फिल्म को विशाल और उनके बेटे आसमान भारद्वाज साथ में डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विशाल भारद्वाज को कई फिल्मों में असिस्ट किया है, जिनमें सात खून माफ, मटरू की बिजली का मन डोला और पटाखा शामिल हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.