Animal vs Sam Bahadur Collection Day 1 : 100 करोड़ क्‍लब में पहले ही दिन एंट्री मारेगी रणबीर की फ‍िल्‍म!

Animal vs Sam Bahadur Collection Day 1 : दोनों ही फ‍िल्‍मों ने बीते दिनों में सुर्खियां बटोरी हैं और अब बारी है इनके बॉक्‍स ऑफ‍िस इम्‍तेहान की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 21:59 IST
ख़ास बातें
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुईंं सैम बहादुर और एनिमल
  • एनिमल की कमाई सैम बहादुर से कहीं ज्‍यादा हो सकती है
  • रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन सकती है एनिमल

रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म पहले दिन ही शाहरुख खान की पठान (Pathaan) को पीछे छोड़ सकती है।

Animal vs Sam Bahadur Collection Day 1 : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दिसंबर का पहला शुक्रवार क्‍या पैसों की बरसात करने वाला है? आज रिलीज हुई दो फ‍िल्‍मों ‘एनिमल' और सैम बहादुर को मिले रेस्‍पॉन्‍स से ऐसा लग रहा है। रणबीर कपूर की मच अवेटेड मूवी दुनियाभर में रिलीज हो गई है। अभिनेता विकी कौशल भी सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हुए बड़े पर्दे पर आ गए हैं। दोनों ही फ‍िल्‍मों ने बीते दिनों में सुर्खियां बटोरी हैं और अब बारी है इनके बॉक्‍स ऑफ‍िस इम्‍तेहान की। कैसा होने वाला है इन फ‍िल्‍मों का डे वन का कारोबार, आइए जानते हैं।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) पहले दिन भारत में 60 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है। ऐसा होता है तो यह शाहरुख खान की पठान (Pathaan) को पीछे छोड़ देगी, जिसने डे वन पर लगभग 57 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि एनिमल अपनी रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 100 से 115 करोड़ रुपये कमा सकती है। 

वहीं, सैम बहादुर (Sam Bahadur) के भी अच्‍छी शुरुआत करने का अनुमान है। Sacnilk का कहना है कि यह फ‍िल्‍म भारत में पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमा सकती है। एनिमल जैसी फ‍िल्‍म के सामने सैम बहादुर की यह मौजूद आने वाले दिनों में फ‍िल्‍म के और मजबूत होने का संकेत दे रही है। 

सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों ही फ‍िल्‍मों को सराहा है। फ‍िल्‍म देख चुके कई लोगों ने एनिमल के पहले हाफ की जबरदस्‍त तारीफ की है। इंटरवल के सीन को भी दमदार बताया जा रहा है। वहीं, सैम बहादुर को भी सोशल मीडिया में तारीफें मिल रही हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल को तैयार किया है। फ‍िल्‍म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 

सैम बहादुर को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। विकी कौशल के अलावा फ‍िल्‍म में फातिमा सना शेख और सान्या भी अहम रोल अदा कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.