Kaun Banega Crorepati 14 जल्द होगा ऑफएयर, अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘उम्मीद है जल्द साथ होंगे’

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति का ये फिनाले चल रहा है। कौन बनेगा करोड़पित का ये सीजन अब जल्दी ही ऑफएयर हो सकता है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 21:21 IST
ख़ास बातें
  • केबीसी की शुरूआत साल 2000 में हुई थी
  • केबीसी के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था
  • केबीसी 14 अब जल्दी ही ऑफएयर होने जा रहा है

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पित का ये सीजन अब जल्दी ही ऑफएयर हो सकता है।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति का ये फिनाले चल रहा है। कौन बनेगा करोड़पित का ये सीजन अब जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। इस बात का जिक्र खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में किया है। उन्होंने अपने इस ब्लॉग में शो के साथ जुड़ी अपनी भावनाओं को भी लिखा है। बिग बी द्वार होस्ट इस क्विज शो को घर-घर में पसंद किया जाता है। बच्चे से बूढ़े तक सभी इस शो को बड़े इंटरेस्ट के साथ देखते हैं।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, कौन बनेगा करोड़पति 14 के दिन खत्म हो रहे हैं। लेकिन केबीसी के सेट पर बीता समय साथ होने की भावना मन में लाता है। इस शो के सभी कास्ट और क्रू को खालीपन का एहसास होगा। अब लगता है कि शो को अलविदा कहने का टाइम आ गया है। लेकिन एक उम्मीद है कि बहुत जल्द फिर से एक हम साथ होंगे।

आगे बिग बी ने ब्लॉग में लिखा, केबीसी के सेट पर अलग अलग लोगों से मुलाकात हुई, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया। ऐसे लोगों से बात करना सम्मानजनक रहा। उन लोगों से काफी कुछ सीखने को मिला। उन सभी का भरोसा, उनकी सोच सब के लिए एक सीख है। मेरे लिए भी। हम उनसे सीखते हैं और खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।
 
आपको बता दें कि केबीसी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। केबीसी के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। अमिताभ बच्चन का ये शो हर अपने प्रतियोगी को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां कई लोग आकर अपने सपने को साकार कर पाते हैं। पिछले कुछ एपिसोड की बात करें तो चाय बेचकर रोजाना की 200 रुपए की कमाई करने वाले ने केबीसी में मोटी रकम जीतकर ना सिर्फ अपने सपने को साकार किया बल्कि कई और लोगों के लिए प्रेरणा भी बने। तो वहीं एक 11 साल के बच्चे ने भी अपने जवाब से सब को चौंका कर रख दिया। अमिताभ ने अपने इस ब्लॉग में अलग-अलग पर्सनेलिटी और सेलेब्रिटीज से इंस्पायर होने की बात की है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.