Bhola First Look : अजय देवगन का खूंखार लुक! जानें कब रिलीज होगी ‘भोला’

अजय देवगन ने ‘भोला’ के अपने पहले लुक का पोस्टर और वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 18:03 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 'भोला' से अजय का फर्स्ट लुक आउट
  • भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
  • अजय देवगन ने खुद किया है भोला का डायरेक्शन

अजय देवगन की फ‍िल्‍म भोला अगले साल 23 मार्च को रिलीज होगी।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। दृश्यम 2 की कामयाबी के बाद अजय फिल्म ‘भोला' से दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार है। दृश्यम 2 के दौरान ही उन्होंने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया था। एक्टर ने फिल्म ‘भोला' में अपने पहले लुक का पोस्टर और वीडियो भी शेयर किया है साथ ही इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।
 
अजय देवगन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय माथे पर चंदन लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका यह लुक हथकड़ी के साथ रिवील किया गया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड से किसी व्यक्ति की आवाज आती है।
 
जो कहता है, ‘बड़ा बवाल काटे हो। अरे का नाम है रे तुम्हारा मर्दवा ? पहले कभी दिखे नहीं।' जिसके जवाब में अजय कहते हैं कि- ‘दिखे होते तो तू नहीं दिखता।' इन दोनों पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक चट्टान, सौ शैतान।  इस कलयुग में आ रहा है भोला 30 मार्च को।'  
आपको बता दें कि फिल्म ‘भोला' 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अजय की यह फिल्म तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। फिल्म में उनके साथ तब्बू भी अहम रोल में हैं। फिल्म की खास बात है इसका डायरेक्शन खुद अजय देवगन ने ही किया है। उनके फैंस को फिल्म में उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह दृश्यम 2 की तरह दर्शकों का मनोरंजन कर पाती है या नहीं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ajay Devgn Action Movies, Bhola movie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.