Ullu App IPO: घरवालों के साथ नहीं देख सकते इस ऐप पर वेब सीरीज! कंपनी ला रही IPO, जानें डिटेल

उल्लू ओटीटी जगत का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जो बी-ग्रेड कंटेंट दिखाने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Ullu का ये आईपीओ फ्रेश होगा और 62.62 लाख फ्रेश शेयर इश्यू होंगे।
  • SME में लिस्ट होने के लिए अपना आईपीओ ला रही है कंपनी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म के 28 लाख पेड सब्सक्राइबर हैं।

उल्लू ओटीटी जगत का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जो बी-ग्रेड कंटेंट दिखाने के लिए जाना जाता है।

Photo Credit: Wikipedia

ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू डिजिटल (Ullu Digital) की शेयर बाजार में हाथ में आजमाने की तैयारी है। इसका आईपीओ आने वाला है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। कंपनी इसके माध्यम से 135-150 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में है। उल्लू डिजिटल अब तक का सबसे बड़ा SME IPO होगा। प्लेटफॉर्म का कंटेंट अक्सर 18+ यानी एडल्ट व्यूवर्स के लिए होता है। अब ऐप शेयर मार्केट में कदम रखने जा रहा है। जिसके लिए शुरुआती दस्तावेज (DRHP) फाइल किए जा चुके हैं। 

कंपनी BSE के छोटे और मध्यम साइज एंटरप्राइजेज (SME) में लिस्ट होने के लिए अपना आईपीओ ला रही है। मनी कंट्रोल के अनुसार, OTT कंपनी ने SEBI के पास ड्राफ्ट जमा करवा दिया है। आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यु के साथ 62,62,800 इक्विटी शेयर जारी करने वाली है। Ullu का ये आईपीओ फ्रेश होगा और 62.62 लाख फ्रेश शेयर इश्यू होंगे। कंपनी का कहना है कि इससे जुटाए फंड्स को नया कंटेंट बनाने, इंटरनेशनल शो खरीदने, और वर्कफोर्स को बढ़ाने यानी नए लोगों को हायर करने में किया जाएगा। 
Advertisement

उल्लू ओटीटी जगत का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जो बी-ग्रेड कंटेंट दिखाने के लिए जाना जाता है। प्लेटफॉर्म को एडल्ट कंटेंट दिखाने के लिए अक्सर समाज और सरकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है। एम9 न्यूज की एक रिपोर्ट की मानें तो प्लेटफॉर्म का भारत में एक बड़ा यूजरबेस है। इसके शो जैसे कविता भाभी, चरम सुख, पलंग तोड़ आदि काफी पॉपुलर बताए जाते हैं। देसी गर्म मसाला कंटेंट परोसने के लिए प्लेटफॉर्म व्यूवर्स के बीच अच्छा खासा लोकप्रिय बताया जाता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म के 28 लाख पेड सब्सक्राइबर हैं। यानी ऐसे यूजर जो पैसा देकर इसका कंटेंट देखते हैं। यह Netflix के सब्सक्राइबर्स का आधा है। बावजूद इसके यह तुलनात्मक रूप से प्लेटफॉर्म की बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। क्योंकि, नेटफ्लिक्स जहां हजारों करोड़ों रुपये खर्च कर दुनियाभर से कंटेंट उपलब्ध करवाता है, और हाई बजट कंटेंट पेश करता है, वहीं उल्लू के कंटेंट का बजट महज 10-15 लाख में सिमटा होता है। वर्तमान में उल्लू डिजिटल प्लेटफॉर्म के मालिक विभू अग्रवाल और उनकी पत्नी मेघा अग्रवाल हैं जिनके पास इसका 95 प्रतिशत हिस्सा बताया जाता है। शेष 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी पब्लिकशेयर होल्डर जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी के पास है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ullu, Ullu app, Ullu web series, Ullu OTT

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.