Baahubali एक्टर Prabhas की फिल्म Adipurush की रिलीज डेट खिसकी! ट्रोलिंग है वजह?

रिलीज डेट के टाले जाने की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैलने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे फिल्ममेकर ओम राउत द्वारा VFX पर दोबारा से काम करना एक कारण है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 22:12 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की रिलीज को अगले साल की गर्मियों तक के लिए टाला जा सकता है
  • VFX और कुछ किरदारों के लुक को लेकर आलोचनाएं हो सकती हैं इस फैसले की वजह
  • 'Adipurush' 12 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है

Adipurush 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है

प्रभास (Prabhas), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर अपकमिंग फिल्म Adipurush पिछले कुछ समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सुर्खियों में है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होने के बाद से फिल्म के VFX और सैफ अली खान के लुक को लेकर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। निर्देशक ओम राउत की फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन अब, यदि मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म की रिलीज को अगले साल की गर्मियों तक के लिए टाला जा सकता है।

Track Tollywood का दावा है कि आदिपुरुष मूवी की रिलीज को संक्रांति 2023 से बढ़ा कर गर्मियों के लिए शिफ्ट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि VFX और कुछ किरदारों के लुक को लेकर आलोचनाएं झेलने के बाद, निर्देशक ओम राउत इन कमियों को फिक्स करने की सोच रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स रिलीज डेट के आगे बढ़ाए जाने की घोषणा भी जल्द कर सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, रिलीज डेट के टाले जाने की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैलने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे फिल्ममेकर ओम राउत द्वारा VFX पर दोबारा से काम करना एक कारण है। सैफ अली खान के लुक और कॉर्टूनिश वीएफएक्स की वजह से ट्रोल हो रही फिल्म को फिक्स किया जा सकता है।

इसके अलावा, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि संक्रांति कई प्रोड्यूसर्स के लिए फिल्म रिलीज करने का चहेता दिन होता है। अगले साल भी संक्रांति के दिन कई बड़ी फिल्में थियेटर पर दस्तक देने वाली हैं, जिनमें थलापति विजय की वरिसु, अजित कुमार की थुनिवु रिलीज हो रही हैं। यदि असल में Adipurush की रिलीज डेट टाली जाती है, तो कहीं न कहीं इसके पीछे एक वजह यह भी हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.