Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने बताया कब आएगा पार्ट-2!

पुष्पा: द राइज फिल्म अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फिल्मी करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 11:10 IST
ख़ास बातें
  • अल्लू अर्जुन सीएनएन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022 में दिखाई दिए।
  • दिए। इस इवेंट में उन्होंने पुष्पा: द रूल के बारे में भी बात की।
  • फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज किए जाने की संभावना है।

अल्लू अर्जुन सीएनएन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022 ईवेंट में पुष्पा-2 के बारे में बात करते नजर आए

Photo Credit: YouTube/News18

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा अभी तक लोगों के दिमाग से उतरी नहीं है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को इतनी जबरदस्त सफलता मिली कि फिल्म का एक-एक डायलॉग लोगों की जुबान पर जैसे रटा गया था। फिल्म के गाने भी लोगों के जहन में इस कदर उतरे कि फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस मूवी का क्रेज इस बात से भी पता लगाया जा सकता था कि सोशल मीडिया पर इसके मीम्स की जैसे बाढ़ आ गई थी। पुष्पा का किरदार निबबाने वाले अल्लू अर्जुन ग्लोबल स्टार बन गए थे। जिसे देखो हर कहीं 'मैं झुकेगा नहीं' डायलॉग जैसे लोगों के स्टाइल में शामिल हो गया था। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और प्लेयर्स तक इस डायलॉग को बोलते नजर आते थे। 

फिल्म को इतनी सफलता मिली कि ऑडियंस इसके सीक्वल की मांग करने लगी। तभी से इसके सीक्वल की चर्चा तेजी से होने लगी। अब फैन्स को पुष्पा: द राइज के बाद पुष्पा: द रूल का इंतजार है, यानि कि पुष्पा-2 का। हाल ही में पुष्पा-2 की रिलीज डेट के बारे में एक बड़ा अपडेट आया है। पिछले दिनों पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू होने की खबरें भी आई थीं। अब फिल्म के लीड स्टार अल्लू अर्जुन इस फिल्म की रिलीज के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। 
Advertisement

हाल ही में अल्लू अर्जुन सीएनएन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022 में दिखाई दिए। इस इवेंट में उन्होंने पुष्पा: द रूल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म पर काम चल रहा है और यह अगले साल यानि 2023 में रिलीज हो सकती है। इससे पहले फिल्म के पहले भाग में अल्लू की को-स्टार रहीं रश्मिका मंदाना ने भी एक इवेंट में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बात कही थी। इन दोनों स्टार्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज हो जाएगी। 
अल्लू अर्जुन ने इस अवॉर्ड के लिए ऑडियंस को धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने स्मृति इरानी को भी उन्हें यह सम्मान देने के लिए खासतौर पर धन्यवाद कहा।

पुष्पा: द राइज फिल्म अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फिल्मी करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। चूंकि फिल्म का पहला भाग इतना जबरदस्त हिट रहा, इसलिए भाग-2 के बारे में निर्माता, निर्देशन और फिल्म के स्टार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। पुष्पा: द राइज एक बिग बजट फिल्म होने वाली है। खबर है कि फिल्म को 400 करोड़ से भी ज्यादा में बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि पुष्पा-2 के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ऐसे में देखना होगा कि अल्लू फिर से सिनेमाघरों में वैसा ही जलवा बिखेर पाते हैं या नहीं। फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज किए जाने की संभावना है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.