Zongshen Yan Ruyu इलेक्ट्रिक बाइक चीन में पेश, स्टाइलिश लुक के साथ गजब के फीचर्स

Yan Ruyu में 400W मोटर दी गई है, जिसे 48V12AH बैटरी से पावर मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Yan Ruyu में 400W मोटर दी गई है, जिसे 48V12AH बैटरी से पावर मिलती है।
  • Yan Ruyu में 3.0-10 ट्यूबलेस टायर हैं जो आरामदायक राइड प्रदान करते हैं।
  • सेफ्टी के लिए Yan Ruyu बाइक फ्रंट और रियर हब ब्रेक से लैस है।

Yan Ruyu

Photo Credit: ithome

चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता ब्रांड Zongshen ने नई इलेक्ट्रिक बाइक Yan Ruyu पेश की है। नई इलेक्ट्रिक बाइक आकर्षक स्लोगन "आउट ऑफ द सर्किल इन फैशन, ट्रैवल फ्रीली" के साथ टू-व्हीलर, इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन में बदलाव लाते हुए जनता के नजरिए को बदलने के लिए तैयार है। यहां हम आपको Yan Ruyu इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बता रहे हैं।


Yan Ruyu इलेक्ट्रिक साइकिल का डिजाइन


Advertisement
Yan Ruyu का हुक 25 किलोग्राम तक वजन संभाल सकता है, जो कि इसे ग्रोसरी के लिए बेस्ट बनाता है। Yan Ruyu इलेक्ट्रिक साइकिल 3 कलर ऑप्शन प्रिसटिन व्हाइट, चार्मिंग पिंक और टाइमलेस ब्लैक में उपलब्ध है। इसके अलावा कलर्स की चार अलग-अलग सीरीज जिंगक्सुआन लाइट पिंक, हाफ सुगर पर्पल, टफेटा व्हाइट और स्वान ग्रे  राइडर्स को कस्टमाइजेशन ऑप्शन प्रदान करती हैं, जिससे वह अपनी पसंद के हिसाब से बाइक को अलग बना सकते हैं। Yan Ruyu में कार कंवेक्स मिरर हेडलाइट, हैंडलबार में इंटीग्रेटेड एंटी-ग्लेयर डैशबोर्ड के साथ स्लीक डिजाइन दिया गया है। यह एडवांस डैशबोर्ड पावर की खपत और ड्राइविंग डाटा जैसे स्टैंडर्ड को डिस्प्ले करता है और साथ ही साथ बाइक की फ्यूचरिस्टिक अपील भी दर्शाता है।


Yan Ruyu की पावर

itHome के अनुसार, Yan Ruyu में 400W मोटर दी गई है, जिसे 48V12AH बैटरी से पावर मिलती है। Yan Ruyu में 3.0-10 ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं जो कि आरामदायक और स्मूथ राइड प्रदान करते हैं। सेफ्टी के लिए यह बाइक फ्रंट और रियर हब ब्रेक से लैस है, वहीं हाइड्रॉलिक शॉक एब्सॉर्पन ज्यादा कंट्रोल और स्टेबलिटी प्रदान करते हैं।

Yan Ruyu के दाएं हैंडलबार में स्पीड एडजेस्टमेंट और लाइट के लिए कंट्रोल प्रदान करता है जो एक एर्गोनोमिक और यूजर्स फ्रेंडली कस्टमाइज इंटरफेस प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो Yan Ruyu की लंबाई 1710mm,चौड़ाई 740 mm, ऊंचाई 1045mm, सीट की ऊंचाई 720mm और पैडल एरिया की लंबाई 420 mm है। इस बाइक का डिजाइन इसे डेली राइड के लिए बेस्ट बनाता है। फिलहाल Yan Ruyu की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.