Zelio Knight+ हुआ लॉन्च: 100 Km की रेंज, हिल होल्ड और क्रूज कंट्रोल, वो भी बजट में!

Zelo Knight+ छह कलर ऑप्शन - दो सिंगल-टोन (Glossy White और Glossy Black) और चार डुअल-टोन (Matte Blue & White, Matte Red & White, Matte Yellow & White, Matte Grey & White) में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 14:36 IST
ख़ास बातें
  • 59,990 रुपये कीमत में 100 किमी रेंज और 1.8 kWh रिमूवेबल बैटरी
  • हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और फॉलो-मी-होम हेडलैंप जैसे फीचर्स
  • छह कलर ऑप्शन्स, प्री-बुकिंग ओपन, डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी

Zelo Knight+ में 1.8 kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है

Photo Credit: Zelio Electric

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Zelo Electric ने एक नया ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने Knight+ नाम से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर रोजाना के सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खासियतें कॉम्पैक्ट डिजाइन, रिमूवेबल बैटरी और प्रैक्टिकल फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चल सकता है। इसमें 1.5 kW क्षमता की मोटर शामिल है, जो 55 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचने का दावा करती है।

Zelo Knight+ की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 59,990 रुपये रखी गई है, जो इसे देश के सबसे सस्ते हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक बनाती है। यह छह कलर ऑप्शन - दो सिंगल-टोन (Glossy White और Glossy Black) और चार डुअल-टोन (Matte Blue & White, Matte Red & White, Matte Yellow & White, Matte Grey & White) में उपलब्ध होगा। स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

Zelo Knight+ में 1.8 kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर करीब 100 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज देने का दावा करती है। बैटरी रिमूवेबल है, जिससे इसे घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। 1.5 kW मोटर के साथ यह स्कूटर 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है, जो छोटे और मिड-रेंज सफर के लिए पर्याप्त है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स, USB चार्जिंग पोर्ट और रिमूवेबल बैटरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Zelo Electric पहले से Zoop, Knight, Zaeden और Zaeden+ जैसे मॉडल बाजार में उतार चुकी है। Knight+ की लॉन्चिंग के साथ कंपनी का लक्ष्य है कि वह किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करे।

Advertisement

Zelo Knight+ की कीमत कितनी है?

Zelo Knight+ की एक्स-शोरूम कीमत 59,990 रुपये है, जो इसे भारत के सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बनाती है।

इस स्कूटर की रेंज कितनी है?

इसमें 1.8 kWh LFP बैटरी है, जो रियल-वर्ल्ड कंडीशन में लगभग 100 किमी की रेंज देती है।

इसकी टॉप स्पीड कितनी है?

Zelo Knight+ की अधिकतम स्पीड 55 किमी/घंटा है, जो शहरी और सेमी-अर्बन कम्यूटिंग के लिए पर्याप्त है।

Advertisement

बैटरी चार्ज कैसे होती है?

बैटरी रिमूवेबल है, जिसे घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

इसमें कौन-कौन से फीचर्स हैं?

मुख्य फीचर्स में हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

Zelo Knight+ किन कलर ऑप्शंस में मिलेगा?

यह दो सिंगल-टोन (ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक) और चार ड्यूल-टोन कलर्स में उपलब्ध है।

Advertisement

डिलीवरी कब से शुरू होगी?

इसकी डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जबकि प्री-बुकिंग पहले से ओपन है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.