मात्र 4 सेकंड में 50km की स्पीड से दौड़ने वाले Yadea VoltGuard इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश

Yadea VoltGuard इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 4 सेकेंड में 0 से 50 किमी की दूरी तय कर सकता है। यह काफी बेहतरीन टेक फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Yadea ने एक नए कम्यूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है।
  • Yadea VoltGuard महज 4 सेकेंड में 0 से 50 किमी की दूरी तय कर सकता है।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.5kW मिड ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

Yadea VoltGuard 4 सेकेंड में 0-50km की दूरी तय कर सकता है।

Photo Credit: Yadea

Yadea ने एक नए कम्यूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। जल्द ही मार्केट में एंट्री करने वाला Yadea VoltGuard ई-स्कूटर एक ड्यूल एनर्जी सिस्टम से लैस है जो राइडर को बिना रुकावट राइड प्रदान करता है। इस स्कूटर में ATL लिथियम बैटरी पैक दिया गया है, जिसमें दो 72V 27Ah बैटरी हैं।
 

Yadea VoltGuard की पावर और रेंज


VoltGuard की बैटरियों का अल्ट्रा-हाई डेंसिटी मेकअप ई-स्कूटर के लिए एनर्जी एफिशिएंसी प्रदान करता है। बैटरी पैक में स्मार्ट एनर्जी रिट्रीवल सिस्टम है, जिससे राइडिंग के दौरान चार्जिंग होती है। दो बैटरियां मिलकर 3,000W तक का आउटपुट देती हैं, जिनकी पीक लेवल 5,500W तक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का अधिकतम टॉर्क 189Nm है। स्पीड की बात की जाए तो यह 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है।

Yadea VoltGuard इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 4 सेकेंड में 0 से 50 किमी की दूरी तय कर सकता है। यह काफी बेहतरीन टेक फीचर्स के साथ आता है। इसमें कई अनलॉक फंक्शनेलिटी फीचर्स, एनएफसी, रिवर्स मोड और उचित स्टोरेज मिलती है।

पावर की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.5kW मिड ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि सिंगल वायर वाइंडिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह हायर एफिशिएंसी के साथ मैग्नेटिक सिस्टम का इस्तेमाल करता है और स्कूटर को ज्यादा फास्ट परफॉर्मेंस करने लायक बनाता है। Yadea VoltGuard में फ्रंट और रियर हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर है। शॉक एब्जॉर्बर राइडर को ऊबड़-खाबड़ रास्ते में भी कंफर्ट प्रदान करते हैं।

Yadea ई-स्कूटर में 14 इंच के टायर हैं जो ट्रैवल को कंफर्टेबल बनाते हैं। स्कूटर एफिशिएंट कंट्रोल के लिए फ्रंट और रियर कंबाइन ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। बाइक के कई अन्य फीचर्स को Yadea ने अभी तक जारी नहीं किया है और न ही इसकी लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। मगर ऐसी संभावना है कि वोल्टगार्ड की लॉन्च तारीख ज्यादा दूर नहीं है। इसके अलावा VoltGuard ई-स्कूटर की कीमत की भी अभी कोई जानकारी नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.