चीन में जल्द दिखाई देगी उड़ने वाली कार!

AeroHT ने एक दशक पहले अपनी फ्लाइंग कार विकसित करना शुरू किया था। कंपनी ने XPENG T1, XPENG X1 और XPENG X2 जैसे प्रोटोटाइप्स तैयार किए, जो अलग-अलग मकसद के लिए तैयार किए गए थे और बिल्कुल अलग डिजाइन से लैस थें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 22:00 IST
ख़ास बातें
  • AeroHT का eVTOL व्हीकल उड़ानयोग्यता सर्टिफिकेशन के करीब है
  • कंपनी का कहना है कि चीन के परिवहन में क्रांति लाएगी यह फ्लाइंग कार
  • पिछले एक दशक से AeroHT फ्लाइंग कार विकसित करने में लगी हुई थी

Photo Credit: AeroHT

Xpeng की सब्सिडियरी AeroHT अपनी पहली उड़ने वाली कार (Flying car) को बाजार में लाने के करीब पहुंच रही है। इस फ्लाइंग कार के प्री-ऑर्डर के साल की चौथी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। निश्चित तौर पर यह चीन में ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि लॉन्च की तारीख और कीमत जैसी डिटेल्स को फिलहाल पर्दे के पीछे ही रखा गया है। इसके अलावा, डिजाइन रेंडर के अलावा वर्तमान में इसकी हार्डवेयर डिटेल्स को भी राज ही रखा गया है। AeroHT कई वर्षों से इस उड़ने वाली कार को विकसित कर रही है। कंपनी ने इसे कई चरणों में विकसित किया है, जिसके समय-समय पर टेस्ट भी किए गए थें।

AeroHT का eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) व्हीकल Xpeng के सह-संस्थापक और सीईओ, हे जियाओपेंग के अनुसार, उड़ानयोग्यता सर्टिफिकेशन के करीब है। कंपनी का मानना ​​है कि यह eVTOL व्हीकल, यानी उड़ने वाली कार, परिवहन में क्रांति लाएगी। SCMP की रिपोर्ट के अनुसार, जियाओपेंग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह उड़ानयोग्यता प्रमाणन प्राप्त करने के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इस व्हीकल के लॉन्च के लिए कोई सटीक समय सीमा नहीं बताई गई और न ही कीमत को लेकर कोई इशारा दिया गया है।

सीईओ ने बीजिंग में ऑटो चाइना 2024 में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनका इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाहन लोगों के जीवन को समृद्ध करेगा क्योंकि यह सार्वजनिक परिवहन के लिए एक अतिरिक्त ऑप्शन के रूप में आएगा।

AeroHT ने एक दशक पहले अपनी फ्लाइंग कार विकसित करना शुरू किया था। कंपनी ने XPENG T1, XPENG X1 और XPENG X2 जैसे प्रोटोटाइप्स तैयार किए, जो अलग-अलग मकसद के लिए तैयार किए गए थे और बिल्कुल अलग डिजाइन से लैस थें। कंपनी का लेटेस्ट eVTOL फ्लाइंग व्हीकल एक कार की शेप में आता है, जिसके ऊपर फोल्डेबल रोटर्स लगे हैं।
Advertisement

यह व्हीकल पहली नजर में एक Sci-Fi मूवी की सुपरकार लगती है, जब तक इसके अंदर से रोटर्स बाहर नहीं आते हैं। ये रोटर्स कन्वर्टिबल कारों में जिस तरह रूफ अंदर जाता है, उसी तरह कार के पिछले हिस्से में अंदर चले जाते हैं। इसमें डुअल मोड कॉकपिट मिलता है, जिससे कंपनी के अनुसार, इसे जमीन और हवा में चलाना आसान होगा। जैसा कि हमने बताया, फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखा गया है। हालांकि, जैसे-जैसे प्री-ऑर्डर का समय नजदीक आता है, हम कंपनी की ओर से कीमत या हार्डवेयर के ऊपर अधिक रोशनी डाले जाने की उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.