इस चीनी इलेक्ट्रिक कार के दिवाने हो रहे लोग, 4 महीने में 16 हजार से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर

Xiaomi SU7 को अप्रैल, 2024 में लॉन्च किया गया, जिसके बाद इलेक्ट्रिक सेडान ने Tesla Model 3 और Model Y को टक्कर देते हुए बाजार में जगह बनाई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 EV एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी मिलती है।
  • Xiaomi SU7 EV टॉप-लेवल वेरिएंट में 101 kWh बैटरी मिलती है।
  • Xiaomi SU7 की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है।

Xiaomi SU7 EV की रेंज 800 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में Xiaomi लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए ध्यान आकर्षित कर रहा है। कंपनी की हाल ही में आई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने 1 अक्टूबर को घोषणा की कि सितंबर में उसकी बिक्री 10 हजार यूनिट्स को पार गई। चार महीने में कंपनी ने यह आंकड़ा पार किया। कंपनी अक्टूबर में 20 हजार यूनिट्स की डिलीवरी का टारगेट लेकर चल रही है। आइए Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi SU7 को मार्च, 2024 में लॉन्च किया गया, जिसके बाद से इलेक्ट्रिक सेडान ने Tesla Model 3 और Model Y को टक्कर देते हुए बाजार में खुद को स्थापित किया। SU7 किफायती होने के साथ नई टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे यह अलग नजर आती है। रिपोर्टों से पता चला है कि सितंबर में डिलीवरी 15 हजार से 16 हजार यूनिट्स के करीब हुई जिससे साफ होता है कि ग्राहक Xiaomi ब्रांड में भरोसा जता रहे हैं। अगर अक्टूबर का टारगेट पूरा हो जाता है तो साप्ताहिक डिलीवरी दर 5 हजार यूनिट्स तक पहुंच सकती है, जिससे पता चलता है कि प्रोडक्शन लाइन भी काफी दबाव है। हालांकि, Xiaomi के स्ट्रैटजी और एडेप्टिबिलिटी ने कंपनी को चुनौतियों को अवसरों में बदलने का मौका दिया है।
Advertisement

प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए Xiaomi ने अपने फैक्ट्री के लेआउट और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में कई सुधार किए हैं। स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग से लेकर ऑटोमैटेड प्रोसेस तक, चल रहे टेक्नोलॉजिकल ऑप्टिमाइजेशन ने प्रोडक्शन एफिशिएंसी में काफी ग्रोथ की है। एआई टेक्नोलॉजी के साथ भी प्रोडक्शन क्वालिटी बेहतर हुई है। अक्टूबर में 20 हजार यूनिट्स के टारगेट के साथ Xiaomi इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में काफी ग्रोथ कर रही है।


Xiaomi SU7 Specifications & Price


Xiaomi SU7 EV में CATL की दो बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी मिलती है और टॉप वेरिएंट में 101 kWh बैटरी मिलती है। ब्रांड के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 700 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी। ईवी के टॉप-एंड मैक्स एडिशन की टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटा है। यह कार सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो सिंगल चार्जिंग में 810 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें ड्यूल मोटर, 4 व्हील ड्राइव पावरट्रेन 986 बीएचपी की पावर प्रदान करता है। Xiaomi का दावा है कि 486V आर्किटेक्चर के बदौलत ईवी को सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 350 किलोमीटर चलाया जा सकता है। वहीं बड़े 871V आर्किटेक्चर से ईवी 15 मिनट की चार्जिंग में 510 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करेगी। Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 2,15,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.