Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV मचाएगी 2025 में खलबली! होगी 253km/h टॉप स्पीड, जानें सबकुछ

Xiaomi YU7 का मुकाबला Tesla, BYD और Nio जैसी कंपनियों के EV से होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है
  • इलेक्ट्रिक एसयूवी में लिथियम NMC बैटरी लगी है
  • Tesla से कंपनी को सबसे ज्यादा कंपीटिशन का सामना करना पड़ सकता है

Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में चाइनीज कंपनियां तेजी से अपना दबदबा बढ़ाती जा रही हैं। BYD इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम है। लेकिन Xiaomi भी होड़ में किसी से पीछे नहीं है। कंपनी का अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV इन दिनों खूब चर्चा में है। Xiaomi YU7 ऑल इलेक्ट्रिक SUV को लेकर इसके फैंस काफी उत्साहित नजर आते हैं। यह मार्केट में 2025 की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV 

डिजाइन और बिल्ड 
Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV अगले साल मार्केट में पेश होने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इससे पर्दा उठाया है। यह लम्बाई में  4,999 mm, चौड़ाई में 1,996 mm, और ऊंचाई में 1,600 mm का है। इसका व्हीलबेस 3,000 mm का है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसमें एक 220kW की मोटर फ्रंट में है, और 228kW की मोटर रियर में है। यह 508kW की कंबाइंड आउटपुट देता है। जो कि इसे 253 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड तक ले जाने के लिए काफी है। 

इलेक्ट्रिक एसयूवी में लिथियम NMC बैटरी लगी है जिसे CATL द्वारा सप्लाई किया गया (via) है। संभावना है कि इसमें जबरदस्त रेंज फीचर देखने को मिल सकता है। डिजाइन के बारे में कुल मिलाकर कहें तो यह SU7 सिडान से काफी मेल खाता है। इसकी इमेज सीईओ Lei Jun द्वारा Weibo पर शेयर की गई है जिससे एक स्पोर्टी और मॉडर्न लुक वाले एसयूवी से पर्दा उठता है। 
Advertisement

 इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। 

किन से है मुकाबला
Advertisement
Xiaomi के लिए EV मार्केट में लीड करने की राह बहुत आसान नहीं है। Tesla से कंपनी को सबसे ज्यादा कंपीटिशन का सामना करना पड़ सकता है। Tesla Model Y SUV न सिर्फ ग्लोबल मार्केट में, बल्कि चीन में भी टॉप सैलर्स SUV में शुमार है। इसी के साथ घरेलू कंपनी BYD और Nio से भी शाओमी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। 

प्राइस पर होगी नजर 
Advertisement
Xiaomi YU7 की सफलता इसके प्राइस पर भी बहुत अधिक निर्भर कर सकती है। कंपनी का इतिहास रहा है कि स्मार्टफोन मार्केट में यह प्रतिद्वंदियों को प्राइस में पछाड़ कर अपना प्रोडक्ट सबके सामने लेकर आती है। लेकिन, EV मार्केट में चीजें वैसी नहीं हैं। EV बनाना काफी महंगा होता है और यहां पर क्वालिटी बनाए रखते हुए प्राइस को कंपिटीटिव रखना आसान बात नहीं है। 

Tesla का Model Y चीन में 249,900 युआन (लगभग 29,11,000 रुपये) से शुरू है। संभावना है कि शाओमी इसी प्राइस के आसपास अपने अपकमिंग EV को लॉन्च कर सकती है। YU7 को लेकर कंपनी ने रहस्य बनाया हुआ है। लेकिन सीईओ की ओर से पुष्टि की गई है कि यह इलेक्ट्रिक SUV अगले साल जून या जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  8. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.