Xiaomi SU7 EV लॉन्च के बाद शाओमी ने अपने EV बिजनेस के लिए बनाई अलग वेबसाइट

Xiaomi SU7 सेल्फ-ड्राइविंग कैपेसिटी के साथ आती है और इसमें 800V सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 सेल्फ-ड्राइविंग कैपेसिटी के साथ आती है।
  • Xiaomi SU7 EV सिंगल चार्ज में 800 किमी की रेंज प्रदान करती है।
  • Xiaomi SU7 EV 2.78 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।

Xiaomi SU7 EV की रेंज 800 किमी है।

Photo Credit: Xiaomiev.com

Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहली Xiaomi SU7 EV को पेश किया था जो कि चीन में चुनिंदा Xiaomi स्टोर्स में भी शोकेस की गई। अब चीनी टेक दिग्गज Xiaomi के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट भी पूरी तरह से लाइव हो गई है। वेबसाइट Xiaomi के EV बिजनेस पर बेस्ड है, जिसे 2021 में शुरू किया गया था। कंपनी का पूरा मालिकाना हक Xiaomi के पास है। शाओमी के CEO ईवी कंपनी के भी सीईओ भी हैं। 

Xiaomi EV वेबसाइट को कंपनी की स्थापना के कुछ समय बाद रजिस्टर्ड किया गया था। 29 दिसंबर, 2023 को SU7 EV को पेश करने के तुरंत बाद वेबसाइट लाइव हो गई। वेबसाइट पूरी तरह से SU7 पर फोकस करती है जो पहले से ही चीनी बाजार में Xiaomi स्टोर्स में शोकेस हुई है। 

फिलहाल यह वेबसाइट चीनी भाषा में है लेकिन भविष्य में अन्य भाषाओं में इसका विस्तार हो सकता है। वेबसाइट का लेआउट स्लीक है और Xiaomi के स्टाइल को दर्शाता है। होम पेज को नीचे स्क्रॉल करते हैं तो साइट का डिजाइन काफी आसान होता है और इसमें 7 वर्किंग टैब दिए गए हैं। होमपेज के साथ-साथ अन्य पेज पर भी SU7 की ग्राफिक फोटो हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि SU7 की कुछ ऐसी फोटो हैं जो पहले नहीं देखी गई हैं। वेबसाइट पर Xiaomi SU7 के बारे में टेक्निकल जानकारी भी दिखाई गई है।

Xiaomi EV वेबसाइट पर इसके प्रोडक्शन का 2 मिनट का प्रमोशनल वीडियो भी है। सेल्फ-ड्राइविंग के लिए Xiaomi पायलट मॉड्यूल और इसकी हाइपरकास्टिंग लाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है। Xiaomi ने अपने इंटीग्रेटेड हाइपरओएस के बारे में अधिक जानकारी भी प्रदान की है। हालांकि, वेबसाइट पर Xiaomi SU7 EV की कीमत की जानकारी नहीं है, यह इसी साल के आखिर में बाजार में आने की उम्मीद है। Xiaomi SU7 पहले से ही चीन के कुछ Xiaomi स्टोर्स में डिस्प्ले पर है।


Xiaomi SU7 के बारे में


Xiaomi SU7 सेल्फ-ड्राइविंग कैपेसिटी के साथ आती है और इसमें 800V सिस्टम दिया गया है। रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 800 किमी की रेंज प्रदान करती है। वहीं यह कार सिर्फ 2.78 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  3. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  4. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  6. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  8. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  9. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
  10. Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.