Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर

Xiaomi ने आज EV ब्रांड के तहत दूसरी प्रोडक्ट सीरीज Xiaomi SkyNomad को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SkyNomad सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होगी।
  • Xiaomi SkyNomad कंपनी के ऑल न्यू Kunlun आर्किटेक्चर पर तैयार हुई है।
  • Xiaomi SkyNomad में फ्लैट फ्लोर और लंबी-ट्रैक वाला सीटिंग सिस्टम है।

Xiaomi SkyNomad के केबिन में आराम और सुकून महसूस होता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज EV ब्रांड के तहत दूसरी प्रोडक्ट सीरीज Xiaomi SkyNomad को पेश किया है। इसके साथ कंपनी Xiaomi EV के पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है। इससे पहले कंपनी ने Xiaomi SU7 और Xiaomi YU7 सीरीज को ड्राइवर्स कार के तौर पर पेश किया था और अब SkyNomad सीरीज एक इंटेलिजेंट, रीकॉन्फिगरेबल, लार्ज स्पेस SUV के तौर पर पेश की गई है। जहां Xiaomi SU7 और Xiaomi YU7 सीरीज ड्राइवर पर फोकस करती हैं, वहीं SkyNomad सीरीज कार के अंदर बैठे लोगों पर फोकस करती है। इसका केबिन एक ऐसे स्पेस के तौर पर डिजाइन हुआ है जो दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। आइए Xiaomi SkyNomad के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi SkyNomad कब होगी लॉन्च

Advertisement

Xiaomi SkyNomad सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होगी।

Xiaomi SkyNomad की खासियतें

Xiaomi ने Xiaomi SkyNomad को ऐसे डिजाइन किया है जो कि उसे सिर्फ बड़ा केबिन या कंफर्टेबल सीट्स तक ही सीमित नहीं रखता है। बल्कि इस पर ध्यान दिया गया है कि उसमें बैठे लोगों को सच में कितना आराम और सुकून महसूस होता है। आमतौर पर लोग रोजाना दो घंटे तक सफर करते हैं, ड्राइवर की सीट पर आराम करते हैं, पार्क की हुई कार से काम करते, वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने जाते हैं या कैंपिंग के दौरान कार को सेकेंड होम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए कार सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि चलते-फिरते उनके रहने लायक जगह है। कार के अंदर लोगों को कैसा महसूस होता है, इसे ध्यान में रखकर कार को डिजाइन किया गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए SkyNomad की 2023 की शुरुआत में हुए डेवलपमेंट की शुरुआत थी। कार का केबिन सिर्फ बड़ा नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से बदलता भी है।

Advertisement

SkyNomad को Xiaomi के ऑल न्यू Kunlun आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। SUV बॉडी में फ्लैट फ्लोर और लंबी-ट्रैक वाली सीटिंग सिस्टम की वजह से केबिन को ड्राइविंग मोड (जिसमें यात्रियों, सामान और पेट्स के लिए काफी स्पेस होता है) और पार्क किए गए मोड (वर्कस्पेस, लाउंज या फैमिली एक्टिविटी स्पेस के लिए) के बीच स्विच किया जा सकता है। शाओमी ने AI के स्मार्ट-डिवाइस इकोसिस्टम और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को एक साथ शामिल किया है।

Xiaomi के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ Lei Jun ने वीबो पर SkyNomad के डेवलपमेंट के बारे में बताते हुए लिखा कि हमारा जवाब यह था कि इंटेलिजेंस से जगह तय की जाए और एक ऐसा लिविंग इंटीरियर तैयार किया जाए जो आपके साथ-साथ चले। SkyNomad उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें रोजाना आने-जाने, परिवार के साथ घूमने-फिरने और कभी-कभी कार से काम करने के लिए एक ही कार चाहिए। यह एक ऐसी काम की कार है जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ढल जाती है। यह सीरीज प्रोफेशनल्स और माता-पिता दोनों के लिए तैयार की गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.