Xiaomi ने Electric Scooter 6 किया लॉन्च, जानें टॉप स्पीड से लेकर कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xiaomi Electric Scooter 6 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 6 400W की लगातार मोटर आउटपुट प्रदान करता है।
  • Xiaomi Electric Scooter 6 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकता है।
  • Xiaomi Electric Scooter 6 लगभग 45 किमी तक की रेंज प्रदान करता है।

Xiaomi Electric Scooter 6 की रेंज 45 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xiaomi Electric Scooter 6 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस ई-स्कूटर को 6 लाइट और 6 मैक्स वेरिएंट के बीच रखा गया है। इस नए स्कूटर में बेहतर मोटर पावर, बड़े टायर, ड्यूल सस्पेंशन के साथ कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में में पावरफुल ड्राइवट्रेन दिया गया है। आइए Xiaomi Electric Scooter 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Electric Scooter 6 Specifications

Xiaomi Electric Scooter 6 में पावरफुल ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिसकी अधिकतम पावर लगभग 800W है। यह 400W की लगातार मोटर आउटपुट प्रदान करता है। यह स्कूटर करीब 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकता है, जिससे यह कई रीजन में लाइसेंस फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में आता है। राइडर्स अलग-अलग माहौल के हिसाब से पैदल यात्री, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 360Wh की बैटरी दी गई है जो कि लगभग 45 किमी तक की रेंज प्रदान करती है।

Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 का बेहतर परफॉर्मेंस एक्सीलरेशन को ज्यादा आसान और कई तरह के रास्तों पर ऑपरेशन को ज्यादा बेहतर बनाता है। यह 18% तक की ढलानों पर आसानी से चढ़ सकता है, जिससे शहर में आने-जाने के दौरान छोटी पहाड़ियों पर भी दिक्कत नहीं होगी। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर में दिए गए स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ राइडिंग अनुभव बेहतर होता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 में फोल्डेबल डिजाइन है, जिससे इसे पार्क करना या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ले जाना आसान है। इसका किकटेल डिजाइन इसे अन्य Xiaomi स्कूटर के मुकाबले में अलग लुक देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.