Xiaomi ने 60KM रेंज वाला Electric Scooter 5 Plus किया लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ जानें कितनी है कीमत

Xiaomi ने यूरोपीय बाजार में अपना नया छोटा इलेक्ट्रिक व्हीकल Xiaomi Electric Scooter 5 Plus लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2025 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 5 Plus की कीमत 549.99 यूरो (करीब 48567 रुपये) है।
  • Xiaomi Electric Scooter 5 Plus में 900W मोटर दी गई है।
  • Xiaomi Electric Scooter 5 Plus 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।

Xiaomi Electric Scooter 5 Plus की टॉप स्पीड 25 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने यूरोपीय बाजार में अपना नया छोटा इलेक्ट्रिक व्हीकल Xiaomi Electric Scooter 5 Plus लॉन्च कर दिया है। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई पावर मोड और बहुत सारे नए फीचर्स के साथ आता है। इस स्कूटर में एक बड़ी 477.4Wh बैटरी दी गई है, जिससे इसे पावर मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज देता है। यहां हम आपको Xiaomi Electric Scooter 5 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Electric Scooter 5 Plus Price

Xiaomi Electric Scooter 5 Plus की कीमत 549.99 यूरो (लगभग 48,567 रुपये) है और यह फ्रांस और इटली में उपलब्ध हो गया है। Xiaomi जल्द ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नीदरलैंड, स्पेन और जर्मनी समेत अन्य यूरोपीय बाजारों में भी लॉन्च करने का प्लान बना रहा है।

Advertisement

Xiaomi Electric Scooter 5 Plus Features

Xiaomi Electric Scooter 5 Plus में 900W मोटर दी गई है, जिससे ई-स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चल सकता है। इसके अलावा यह 20 प्रतिशत की ढलान पर भी चढ़ सकता है। इसमें एक बड़ी 477.4Wh बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकता है। यह तीन पावर मोड का विकल्प देता है, जिसमें पेडेस्ट्रियन (6 किमी प्रति घंटा), स्टैंडर्ड (15 किमी प्रति घंटा) और स्पोर्ट (25 किमी प्रति घंटा) शामिल हैं।  यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इन मोड का चयन कर सकते हैं।

शाओमी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए हैं, जिसमें कंफर्टेबल राइड के लिए फ्रंट स्कोक एब्जॉर्बर भी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा वाइड डेक और लंबे हैंडलबार के साथ आता है। बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें ड्यूल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट हेडलाइट्स, ब्रेक लाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लूटूथ सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए अतिरिक्त कंट्रोल मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन करीब 26.6 किलोग्राम है, जिसके चलते इसे हाथों से उठा कर एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.