Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) हुआ 400W मोटर और 60KM रेंज के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) में 400W की मोटर दी गई है जो कि 1,000W तक पावर आउटपुट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) में 400W की मोटर दी गई है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) 60KM की रेंज प्रदान करता है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) 1000W पावर आउटपुट प्रदान करता है।

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की रेंज 60 KM है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) पेश किया है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में लंबी रेंज और ज्यादा पावरफुल मोटर के साथ आता है। Xiaomi इलेक्ट्रिक स्कूटर को ब्रांड की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह कंपनी का तीसरा मॉडल है जिसे Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) और Electric Scooter 4 Pro Max के बाद लाया जा रहा है। यहां हम आपको Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की कीमत


Advertisement
Xiaomi ने Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की कीमत और रिलीज तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है और कीमत Xiaomi Electric Scooter 4 Pro से थोड़ी अलग होगी। Xiaomi Electric Scooter 4 Pro को EU में €799 (लगभग 72,247 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह €699 (लगभग 63,309 रुपये) में बिक रहा है।


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) की पावर और स्पीड


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro (2nd Gen) में 400W की मोटर दी गई है जो कि 1,000W तक पावर आउटपुट कर सकती है। स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जो कुछ देशों में मौजूदा नियमों को पूरा करने के लिए तय है। स्कूटर 4 प्रो (सेकेंड जनरेशन) में कई स्पीड मोड हैं। स्कूटर एक एडवांस 468Wh बैटरी पैक से लैस है जो कि 60 किमी ज्यादा की रेंज प्रदान करता है।
Advertisement

शाओमी इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 प्रो में कार्बन स्टील फ्रेम है और इसका वजन 19 किलोग्राम है। इसमें एक इंटीग्रेटेड डिस्प्ले है जो यूजर्स को क्रूजिंग स्पीड, बैटरी स्टेटस और टर्न सिग्नल एक्टिवेट होने पर बताता है। Xiaomi Home ऐप स्कूटर के लिए ऐप है जो कि ट्रिप की जानकारी और कंट्रोल्स व्यू प्रदान करता है। स्कूटर में ऑटो लाइट मोड के साथ-साथ चौड़े 60 मिमी x 10-इंच के टायर भी हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.