Xiaomi Electric Car: लीक हुआ Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन, देखें फोटो

Xiaomi ने हाल ही में बताया था कि कंपनी एक वर्ष से कम समय में इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इलेक्ट्रिक कार के रेंडर ऑनलाइन शेयर किए गए हैं
  • इलेक्ट्रिक कार काफी स्पोर्टी दिखाई देती है
  • इस EV में कई स्मार्ट फीचर्स होने की उम्मीद है

Photo Credit: Weibo | @拉商姉侍Design

Xiaomi एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। इलेक्ट्रिक कार को लेकर पहले भी कई लीक्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं और अब, एक लेटेस्ट लीक में एक ब्लॉगर ने इस इलेक्ट्रिक कार की झलकियों को शेयर किया है। इससे हमें कुछ हद तक अंदाजा लगता है कि अपकमिंग शाओमी इलेक्ट्रिक कार असल में बाहर से कैसी दिखाई देगी। इस महीने की शुरुआत में एक खबर आई थी कि चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसे Xiaomi Modena या MS11 कोडनेम दिया गया है।

Gizmochina के अनुसार, एक ब्लॉगर ने Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार के रेंडर शेयर किए हैं, जिसमें कार के बाहरी डिजाइन का काफी अच्छे से अंदाजा लगता है। रिपोर्ट कहती है कि नए रेंडर समान ब्लॉगर द्वारा शेयर किए गए पिछले रेंडर के समान ही हैं। रेंडर में इलेक्ट्रिक कार का फ्रंट, रियर और साइड फेस दिखाई देता है। ब्लॉगर का कहना है कि ये रेंडर Xiaomi कारों की पहले लीक हुई तस्वीरों से प्रेरित हैं।
Advertisement

डिजाइन की बात करें, तो सामने वाले हिस्से में क्लोज ग्रिल दिखाई देती है, जिसमें बेहद स्लिम हेडलाइट फिट की गई हैं और थोड़ी बहुत Porsche या Aston Martin की कार के समान लगती हैं। हेडलाइट्स के नीचे, वेंटिलेशन स्लॉट जोड़े गए हैं, और निचली ग्रिल स्पोर्टी है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार के पिछले हिस्से में दोनों तरफ C आकार की ब्रेक लाइट्स दिखाई देती हैं।

साइड की बात करें, तो यहां कार की आउटलाइन देखने को मिलती है, जिसमें विंडशील्ड के खत्म होने के साथ ही एक  ढलान शुरू हो जाती है। रूफ में फ्रंट में एक लाइडार (Lidar) भी दिखाई देता है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि अपने Weibo पोस्ट में, ब्लॉगर ने लिखा, "लेई जून की ऐसी कार देने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया जो कंपनी के मूल्यों और नवाचार के प्रति समर्पण को दर्शाता है।"
Advertisement

बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में बताया था कि कंपनी एक वर्ष से कम समय में इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगी। शाओमी के फाउंडर और СЕО, Lei Jun भी बता चुके हैं कि कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.