Volvo EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन लॉन्च से पहले यहां आई नजर, जानें क्या कुछ होगा खास

Volvo EM90 में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 268hp की पावर जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Volvo ने अपनी पहले मिनीवैन EM90 को पेश किया है।
  • Volvo EM90 का फ्रेम काफी हद तक इलेक्ट्रिक मिनीवैन Zeekr 009 जैसा लगता है।
  • Volvo EM90 एक रिवेंप्ड फ्रंट फेशिया और टोन्ड-डाउन रियर डिजाइन से लैस है।

Volvo EM90 में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है।

Photo Credit: Volvo

Volvo ने अपनी पहले मिनीवैन EM90 को पेश किया है। दमदार एसयूवी, सेडान और वैगन के लिए लोकप्रिय ब्रांड वोल्वो की आगामी मिनीवैन चुपचाप पेश हो गई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर लॉन्च होना बाकि है। नए वाहन को चीन के इंडस्ट्री और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) मंत्रालय की वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इस मॉडल को पहले टीज भी कर चुकी है। यहां हम आपको Volvo मिनीवैन EM90 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Volvo की इलेक्ट्रिक मिनीवैन में क्या है खास


Volvo EM90 का फ्रेम काफी हद तक इलेक्ट्रिक मिनीवैन Zeekr 009 जैसा लगता है। दोनों के पिलर, साइड मिरर और डोर हैंडल समान हैं। हालांकि, Volvo EM90 एक रिवेंप्ड फ्रंट फेशिया और टोन्ड-डाउन रियर डिजाइन के साथ अलग नजर आती है। इसमें एक सामान्य बॉडी-कलर वाला पैनल दिया गया है। Volvo EM90 में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 268hp की पावर जनरेट करती है। कंपनी का फोकस इस कार को लेकर स्पीड पर नहीं बल्कि एक फैमिली व्हीकल प्रदान करने पर है।

EM90 एक फुल इलेक्ट्रिक कार होगी, जो इसे ज्यादातर कंबशन इंजन वाली मिनीवैन की तुलना में बेहतर ऑप्शन बनाती है। हालांकि सटीक बैटरी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। यह माना जा सकता है कि वोल्वो रेंज और एफिशिएंसी पर ज्यादा फोकस करेगा। क्योंकि Zeekr 009 में 140-किलोवाट की बैटरी आती है जो कि 822 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। EM90 एक बड़ा वाहन है जो कि फैमिली के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। Volvo इसे आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर को पेश करेगी, उसी दिन चीन में प्री-ऑर्डर शुरू होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.