Auto Expo 2023: भारत में आई देश की सबसे बड़ी लग्जरी इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक ट्रक भी पेश

Eicher के खास EV प्लेटफॉर्म पर आधारित Eicher Pro 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 T GVW ट्रक को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसे खास लास्ट माइल डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Auto Expo 2023 में Volvo ने अपना Volvo 9600 लग्जरी कोच पेश किया है
  • यह 15 मीटर से बड़ी भारत की पहली इलेक्ट्रिक बस है
  • Eicher Pro 2049 4.9 T GVW इलेक्ट्रिक ट्रक को भी पेश किया गया

Auto Expo में Eicher Pro 8055 LNG/CNG ट्रक को भी दिखाया गया है

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स (Volvo Eicher Commercial Vehicles) ने इंटरसिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए देश की पहली 13.5 मीटर इलेक्ट्रिक बस पेश की है। इसके अलावा, Eicher Pro 2049 इलेक्ट्रिक ट्रक को भी प्रदर्शित किया गया है, जो लॉन्ग रेंज ट्रक है और 4.9 टन वजन उठाने में सक्षम होगा। कंपनी ने इस इवेंट के दौरान अपनी हाइड्रोजन आईसीई और हाइड्रोजन ईंधन सेल टेक्नोलॉजी को भी दुनिया के सामने दिखाया है।

TOI के अनुसार, भारत में चल रहे Auto Expo 2023 में Volvo ने अपनी Volvo 9600 लग्जरी कोच पेश किया है, जो 15 मीटर से बड़ी भारतीय मार्केट की पहली बस है। इस इलेक्ट्रिक बस को इंटरसिटी ट्रांस्पोर्ट के लिए डिजाइन किया गया है। Volvo 9600 प्लेटफॉर्म पर बनी यह इलेक्ट्रिक बस फर्स्ट क्लास लग्जरी सीटिंग ऑफर करती है, जो लंबे ट्रैवल के दौरान यात्रियों को थकान से दूर रखेगी।

वहीं, Eicher के खास EV प्लेटफॉर्म पर आधारित Eicher Pro 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 T GVW ट्रक को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसे खास लास्ट माइल डिलीवरी के लिए डिजाइन किया गया है।

फिलहाल Volvo Eicher Commercial Vehicles ने इस वाहनों के तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि ऑटो एक्सपो 2023 में VECV ने प्रोटोटाइप Eicher हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक और हाइड्रोजन आईसीई टेक्नोलॉजी इंजन का भी प्रदर्शन किया। कंपनी का कहना है कि आयशर और वॉल्वो के सभी ट्रक और बसें कई तरह के सपोर्ट सॉल्यूशंस को सपोर्ट करते हैं। कमर्शियल वाहन उद्योग के पहले 100 प्रतिशत कनेक्टेड फ्लीट और अपटाइम सेंटर ऐप-आधारित समाधानों द्वारा सक्षम हैं।
Advertisement

Eicher Pro 8055 LNG/CNG ट्रक को भी दिखाया गया है जिसे विशेष रूप से लंबी दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रक एक स्विच के जरिए सीएनजी ईंधन का उपयोग करने में सक्षम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bus, Electric truck, Auto Expo 2023, Volvo, Eicher
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.