Volkswagen ID.4 Recall: Rs 40 लाख की कार में आग लगने का खतरा! Volkswagen ने 44 हजार EVs कीं रिकॉल

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • कारों में बैटरी सेल मॉड्यूल में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की कही बात
  • रिकॉल के तहत कंपनी बैटरी की स्थिति की जांच करेगी
  • Volkswagen ID.4 की अमेरिका में कीमत $45,095 (लगभग 42 लाख रुपये) है

Volkswagen ने बड़े पैमाने पर अपनी ID.4 इलेक्ट्रिक कारों को रिकॉल किया है।

Photo Credit: Volkswagen

Volkswagen ने बड़े पैमाने पर अपनी ID.4 इलेक्ट्रिक कारों को रिकॉल किया है। कंपनी को आशंका है कि इनकी बैटरी में कुछ खामी हो सकती है जिसके कारण कुछ खास परिस्थितियों में कार में आग लग सकती है। संभावना को ध्यान में रखते हुए Volkswagen ने 44 हजार इलेक्ट्रिक कारों को रिकॉल किया है। NHTSA की ओर से ये रिकॉल नोटिस जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Volkswagen ने अमेरिका में 44 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को रिकॉल किया है। इनमें कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं जो ID.4 मॉडल के अंतर्गत आती हैं। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बैटरी संबंधी आग लगने के जोखिम के चलते इनको वापस बुलाया है। नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) की ओर से दो रिकॉल नोटिस प्रकाशित किए गए हैं। इनके अंतर्गत हालिया मॉडल ईयर ID.4 व्हीकल्स को वापस बुलाया गया है। पहले रिकॉल में कंपनी ने 670 ID.4 मॉडल्स को रिकॉल किया है जिसमें 2023 और 2024 के मॉडल ईयर शामिल हैं। 

Volkswagen का कहना है कि इन इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी सेल मॉड्यूल में एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो सकता है। कंपनी ने वर्णन करते हुए बताया है कि उत्पादन की एक विशेष अवधि के दौरान इनकी बैटरी सेल के अंदर इलेक्ट्रॉ़ड्स का अलाइनमेंट बिगड़ा हुआ हो सकता है। जिसके कारण कुछ विशेष परिस्थितियों में गाड़ी में आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। कंपनी के अनुसार दुर्लभ परिस्थितियों में, एक हाई-वोल्टेज बैटरी मॉड्यूल में थर्मल रनवे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे कार में आग लग सकती है।

कंपनी ने कार मालिकों को आगाह किया है कि इसका स्थायी समाधान कंपनी कर रही है, बावजूद इसके यूजर कुछ सावधानियां बरतें-

  • कार मालिक बैटरी चार्जिंग को 80 प्रतिशत की सीमा से ऊपर चार्ज न करें। 
  • यूजर्स DC फास्ट चार्जिंग को इस्तेमाल करने से बचें। 
  • चार्जिंग के बाद व्हीकल्स को आउटडोर यानी खुले में न खड़ा करें। 

कंपनी ने कहा है कि अंतिम समाधान के रूप में संभावित रूप से दोषपूर्ण बैटरी मॉड्यूल्स को पूरी तरह से बदला जाएगा और यह बिल्कुल फ्री होगा। 

Advertisement

दूसरा रिकॉल बहुत बड़ा है जिसमें कंपनी ने 43,881 की संख्या में ID.4 व्हीकल्स को रिकॉल किया है। इनमें 2023 से लेकर 2025 के मॉडल ईयर शामिल हैं। इनमें समस्या बैटरी मॉनिटरिंग सॉफ़्टवेयर के अनुपलब्ध होने से जुड़ी है। इन कारों में फॉक्सवैगन का "सेल्फ-डिस्चार्ज डिटेक्शन" सॉफ्टवेयर नहीं लगा था, जिसे बैटरी के असामान्य व्यवहार की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रिकॉल के तहत कंपनी बैटरी की स्थिति की जांच करेगी, अपडेटेड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करेगी और जरूरत पड़ने पर बैटरी मॉड्यूल को बदलेगी। 2024 और 2025 के बीच अमेरिका में ID.4 से संबंधित बैटरी के अधिक गर्म होने की पांच के लगभग घटनाएं सामने आईं थीं। Volkswagen ID.4 की अमेरिका में कीमत $45,095 (लगभग 42 लाख रुपये) है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EV fire

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.