Volkswagen Anhui ने पहली इलेक्ट्रिक कार ID.UNYX Coupe SUV की लॉन्च, 621 किमी है रेंज

ID.UNYX में दो पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। एक रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन 170 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 12:03 IST
ख़ास बातें
  • ID.UNYX स्पोर्टी कूप एसयूवी की कीमत 209,000 युआन (लगभग $28,790 USD) है।
  • ID.UNYX में इंटेलीजेंट ड्राइविंग एसिस्टेंट सिस्टम IQ.Drive दिया गया है।
  • ID.UNYX स्पोर्टी कूप एसयूवी में 82.4 kWh बैटरी दी गई है।

ID.UNYX

Photo Credit: Volkswagen

Volkswagen और Anhui Jianghuai ऑटोमोबाइल ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर Volkswagen (Anhui) ने अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन ID.UNYX लॉन्च किया है। यह स्पोर्टी कूप एसयूवी 209,000 युआन (लगभग $28,790 USD) से शुरू होती है और तीन वेरिएंट में आती है। यहां हम आपको ID.UNYX के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

ID.UNYX Price


कीमत की बात की जाए तो ID.UNYX स्पोर्टी कूप एसयूवी की शुरुआती कीमत 209,000 युआन (लगभग 24,07,258 रुपये) है।


ID.UNYX Features


Volkswagen के अनुसार, ID.UNYX में का एक्सटीरियर काफी आकर्षक है। ढलान वाली रूफ के साथ कूप एसयूवी सिल्हूट एक डायनेमिक रुख बनाता है। स्लीक फ्रंट फेसिया में एक लाइट स्ट्रिप और एलईडी हेडलाइट्स हैं, जो एक इंटीग्रेटेड लुक के लिए ब्लैक-आउट ए-पिलर्स और ट्रिम एक्सेंट द्वारा पूरक हैं। सेमी हिडन डोर हैंडल और 21-इंच के व्हील स्पोर्टी लुक को बेहतर करते हैं। रियर पार्ट में एक इल्युमिनिटेड लोगो और टेललाइट्स हैं, वहीं नीचे डिफ्यूजर है। गोल्डन VW लोगो लग्जरी का संकेत देता है।

इंटीरियर की बात करें तो ID.UNYX में वोक्सवैगन जैसा डिजाइन है। एक फ्लोटिंग सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, वहीं एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और शिफ्ट नॉब ड्राइवर-सेंट्रिक अनुभव प्रदान करते हैं। नया ID.S 5.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम एंटरटेनमेंट करता है। ID.UNYX में ज्यादा कंफर्ट और सुविधा के लिए एक पैनोरमिक सनरूफ, रियर एयर कंडीशनिंग वेंट और एक इलेक्ट्रिक टेलगेट लैस किया जा सकता है।
Advertisement

ID.UNYX कार वोक्सवैगन की इंटेलीजेंट ड्राइविंग एसिस्टेंट सिस्टम IQ.Drive के साथ स्टैंडर्ड आती है। इस सुइट में लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ ट्रैवल एसिस्ट 3.0 शामिल है, जो हाईवे ड्राइविंग को और ज्यादा कंफर्टेबल बनाता है। स्टैंडर्ड IQ.Park  मेमोरी पार्किंग और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ पार्किंग स्ट्रेस को दूर करता है। एक 360-डिग्री पैनोरमिक कैमरा और 12 अल्ट्रासोनिक रडार ड्राइवर को आसपास की पूरी पिक्चर प्रदान करना सुनिश्चित करता है।


Advertisement
ID.UNYX Features Power & Range


ID.UNYX में दो पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। एक रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन 170 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जबकि एक ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन 170 किलोवाट रियर मोटर के साथ 80 किलोवाट फ्रंट मोटर से लैस है। ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 5.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। दोनों मॉडल में 82.4 kWh बैटरी दी गई है, जिससे रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल 621 किमी और ऑल-व्हील-ड्राइव मॉडल 565 किमी की रेंज प्रदान करते हैं। 

ड्राइवर कार के परफॉर्मेंस को अपने हिसाब से एडजेस्ट करने के लिए 5 ड्राइविंग मोड स्पोर्ट, इको, कम्फर्ट, इंडिविजुअल और डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल में से चयन कर सकते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो ID.UNYX की लंबाई 4663 मिमी, चौड़ाई 1860 मिमी, ऊंचाई 1610 मिमी और व्हीलबेस 2766 मिमी है। यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Volkswagen (Anhui) के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे 2017 में चीन में ऑटोमेकर के तीसरे ज्वाइंट वेंचर के तौर पर स्थापित किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.