वियतनामी इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF7 की भारत में एंट्री, 450km है रेंज, जानें फीचर्स

इलेक्ट्रिक गाड़ी सिंगल चार्ज में 450km तक की रेंज दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 13:17 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डुअल टोन थीम दी गई है
  • AWD वेरिएंट में 15 इंच की स्क्रीन मिलती है
  • सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा इसमें दिया गया है

VinFast VF7 इलेक्ट्रिक SUV में 75.3 kWh बैटरी दी गई है।

VinFast VF7 electric SUV: भारत के EV मार्केट में लगातार नए खिलाड़ी एंट्री मार रहे हैं। अब वियतनाम की ऑटोमेकर कंपनी VinFast ने अपना इलेक्ट्रिक SUV भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। VinFast ने VF7 इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट में पेश किया है। यह 75.3 kWh बैटरी से पैक होकर आती है। दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी सिंगल चार्ज में 450km तक की रेंज दे सकती है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में अन्य खास बातें। 
 

VinFast VF7 Electric SUV features

VinFast VF7 इलेक्ट्रिक SUV एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसमें काफी स्पेस वाला फुटप्रिंट मिलता है। यह लम्बाई में 4,545mm की है, इसका व्हीलबेस 2,840mm का है। कंपनी ने इसमें एलॉय व्हील्स दिए हैं। डोर हैंडल प्रीमियम लुक के साथ आते हैं। रियर में LED टेल लाइट्स मिल जाती हैं और शार्क फिन एंटिना भी इसमें दिया गया है। 

भीतरी डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल टोन थीम दी गई है जो कि कार के यूजर को प्रीमियम फील देती है। डैशबोर्ड में 12.9 इंच की टचस्क्रीन लगी है। वहीं, AWD वेरिएंट में 15 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसमें पनोरमिक सनरूफ भी है। सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा इसमें दिया गया है। 

VinFast VF7 EV में 75.3 kWh बैटरी दी गई है। यह 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें दो तरह के पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला सिंगल मोटर फ्रंट व्हील ड्राइव है। यह 201 bhp और 310 Nm टॉर्क पैदा करता है। दूसरा वेरिएंट डुअल मोटर के साथ है जो कि ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन है। यह 349 bhp और 500 Nm टॉर्क पैदा करता है। हालांकि डुअल मोटर AWD वेरिएंट भारत में लॉन्च होगा या नहीं, अभी यह देखना बाकी होगा। 

VinFast VF7 की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च हो सकती है। भारतीय मार्केट में इसके प्रतिद्वंदियों की बात करें तो एसयूवी को Mahindra XEV 9e और Tata Harrier EV से टक्कर मिल सकती है। लेकिन जाहिर तौर पर यह मिड-साइज एसयूवी सेग्मेंट में यूजर्स का ध्यान खींचने की क्षमता रखती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.