Honda भारत में लॉन्च करने वाली है 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी को निकालकर कर सकेंगे चार्ज

वित्त वर्ष 2023 (अप्रैल 2023-मार्च 2024) के बीच लॉन्च होने वाले पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर फिक्स्ड बैटरी वाला एक 'मिड-रेंज' इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Honda वित्त वर्ष 2024 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है
  • कंपनी ने 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज किया है
  • इनमें से एक फिक्स्ड बैटरी और दूसरा स्वैपेबल बैटरी से लैस होगा

Photo Credit: Representative Image

Honda ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर को कथित तौर पर टीज किया है, जिनमें से पहले स्कूटर के वित्त वर्ष 2024 में लॉन्च होने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इनमें से एक फिक्स्ड बैटरी पैक और दूसरा स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आएगा। बता दें कि होंडा ने देशभर में हजारों बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।

Autocar India के अनुसार, Honda ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज किया है, जिनमें से पहला कथित तौर पर फिक्स्ड बैटरी के साथ आएगा और दूसरा स्वैपेबल बैटरी के साथ। कंपनी ने फिलहाल इन दोनों स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, ये होंडा के एक समर्पित प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे, जिसका कोडनेम प्लेटफॉर्म 'E' होगा। यह नया प्लेटफॉर्म अलग-अलग बैटरी आर्किटेक्चर और इंस्टॉलेशन के साथ अलग-अलग मॉडल को आधार देगा।

वित्त वर्ष 2023 (अप्रैल 2023-मार्च 2024) के बीच लॉन्च होने वाले पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर फिक्स्ड बैटरी वाला एक 'मिड-रेंज' इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। फिलहाल इसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच होंडा इसकी कीमत को कम से कम रखने की कोशिश कर सकती है।

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि होंडा ने एक फिक्स्ड बैटरी और हब मोटर के लिए हाल ही में पेटेंट दायर किया था, जो इस अपकमिंग ई-स्कूटर पर इस्तेमाल होने वाले कुछ कंपोनेंट हो सकते हैं।
Advertisement

वहीं, भारत में लॉन्च होने वाले दूसरे होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक स्वैपेबल बैटरी शामिल हो सकती है, जिसे आसानी से बैटरी स्वैपिंग पॉइंट्स में से एक पर स्वैप किया जा सके।
Advertisement

होंडा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी देशभर में अपने 6,000 से ज्यादा टचप्वाइंट पर बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.