TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर

Bajaj Auto ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने 22,942 यूनिट्स बेचे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 11:48 IST
ख़ास बातें
  • लिस्ट में तीसरा नम्बर Ather का आया है जिसके 18,726 यूनिट्स बिके।
  • Hero MotoCorp की Vida यहां चौथे नम्बर पर रही।
  • Ola Electric की मात्र 3,783 यूनिट्स बिकीं, मार्केट शेयर 3.7% रहा।

TVS Motor का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में रहा।

Photo Credit: TVS

TVS Motor का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में दबदबा बरकरार है। कंपनी ने फरवरी 2026 में मार्केट में फिर से धूम मचाई और सबसे ज्यादा बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर सेल किए। कंपनी ने कई नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को पीछे छोड़ा है। लिस्ट में Ola का भी नाम है जिसके शेयर गिरे हैं और कंपनी सूचि में 7वें स्थान तक फिसल गई है। वहीं, Bajaj Auto का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में। 

TVS Motor ने बीते महीने यानी फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। सरकार के Vahan पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि फरवरी में कुल 101,059 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हुए। इनमें से TVS Motor के व्हीकल 29,231 थे जो कि मार्केट शेयर का 28.9 यानी 29 प्रतिशत के लगभग है। इनमें भी कंपनी का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में रहा। 

Advertisement

Bajaj Auto ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने 22,942 यूनिट्स बेचे जो कि मार्केट का 22.7 प्रतिशत है। इसमें कंपनी का Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा। लिस्ट में तीसरा नम्बर Ather का आया है जिसके 18,726 यूनिट्स बिके और मार्केट शेयर 18.5% रहा। कंपनी के Ather 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदार रहे। 

Hero MotoCorp की Vida यहां चौथे नम्बर पर रही जिसके 11,356 रजिस्ट्रेशन हुए। कंपनी ने 11.2 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया। Ampere ने 4,203 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हासिल किया। जबकि Ola Electric की मात्र 3,783 यूनिट्स बिकीं और कंपनी केवल 3.7 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल कर सकी। River 2,018 यूनिट्स बेच सकी जबकि BGauss 1,849 यूनिट्स की सेल कर सकी। E-Sprinto और Simple Energy इससे भी कम यूनिट्स बेचने में कामयाब हो पाईं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.