• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • FAME II सब्सिडी में कटौती के बाद बढ़ी TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, अब खरीदें इतने में

FAME II सब्सिडी में कटौती के बाद बढ़ी TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, अब खरीदें इतने में

TVS के अनुसार, स्टैंडर्ड iQube की कीमत अब 1.23 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) होगी, जबकि iQube S की कीमत को 1.38 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) कर दिया गया है।

FAME II सब्सिडी में कटौती के बाद बढ़ी TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, अब खरीदें इतने में

TVS iQube के लिए एक खास लॉयल्टी बेनिफिट प्रोग्राम भी पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 22,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं
  • iQube की रेंज 100 Km बताई जाती है
  • नई कीमतें लागू हो चुकी हैं
विज्ञापन
FAME-II सब्सिडी में किए गए लेटेस्ट बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है। Ola Electric, Ather Energy के बाद अब TVS ने भी अपने एकमात्र मॉडल iQube की कीमत में बढ़ोतरी की है। TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 22,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट में आता है, जिनमें से फिलहाल दो वेरिएंट बेचे जा रहे हैं और एक लॉन्ग रेंज वेरिएंट आने वाले समय पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। iQube की रेंज 100 Km बताई जाती है।

TVS के अनुसार, स्टैंडर्ड iQube की कीमत अब 1.23 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) होगी, जबकि iQube S की कीमत को 1.38 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.06 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) थी। नई कीमतें लागू हो चुकी है।

TVS ने 20 मई, 2023 से पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने वाले लोगों के लिए एक 'लॉयल्टी बेनिफिट प्रोग्राम' भी पेश किया है। इस तारीख तक की गई बुकिंग के लिए, TVS iQube 1.16 लाख रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि iQube S की कीमत 1.29 रुपये होगी। दोनों कीमतें ऑन-रोड हैं, दिल्ली हैं।

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। वहीं इनकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST (फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं) में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे की है।

वैकल्पिक चार्जिंग अडेप्टर के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। स्टैंजर्ज स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, वहीं S और ST वेरिएंट में बड़ा 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »