Toyota bZ3C, bZ3X इलेक्ट्रिक एसयूवी हुईं बीजिंग ऑटो शो में पेश, जानें क्या है खास

Toyota ने बीजिंग ऑटोमोटिव शो में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota bZ3C और Toyota bZ3X को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Toyota ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी bZ3C और Toyota bZ3X को पेश किया है।
  • Toyota की नई एसयूवी में एक पैनोरमिक सनरूफ और एक डिजिटल डैशबोर्ड है।
  • Toyota bZ3C और bZ3X में एडवांस ड्राइवर-एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी होगी।

Toyota bZ3X में पैनोरमिक सनरूफ है।

Photo Credit: Toyota China

Toyota ने बीजिंग ऑटोमोटिव शो में अपनी Toyota bZ3C और Toyota bZ3X इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। दोनों Toyota ईवी यंग ड्राइवर्स और फैमिली के लिए डिजाइन की गई हैं। यहां हम आपको Toyota की दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Toyota bZ3C और bZ3X की खासियतें


Advertisement
Toyota बीते साल ने ऑटो शांगाई एग्जीबिशन के दौरान कॉन्सेप्ट ईवी को शोकेस किया था और तब से कंपनी ने काफी ग्रोथ देखी है। उस दौरान शोकेस हुई कॉन्सेप्ट कारों को bZ Sport Cross कॉन्सेप्ट (अब bZ3C) और bZ FlexSpace कॉन्सेप्ट (अब bZ3X) कहा गया था। टोयोटा का कहना है कि मॉडल चीनी बाजार के लिए डिजाइन किए गए थे। Toyota  bZ3C को जेन Z ड्राइवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि bZ3X फैमिली के लिए डिजाइन की गई है।

Toyota ने BYD Toyota EV टेक्नोलॉजी, FAW और Toyota की इंटेलिजेंट इलेक्ट्रोमोबिलिटी (IEM) R&D सेंटर टीम के साथ साझेदारी में bZ3C तैयार की है। दूसरी ओर bZ3X टोयोटा, जीएसी ग्रुप, जीएसी टोयोटा और आईईएम के बीच साझेदारी पर बेस्ड थी। Toyota bZ3X दोनों में से बड़ी ईवी है और ज्यादा बड़े केबिन के साथ आती है। इन दोनों नई एसयूवी में एक पैनोरमिक सनरूफ, एक डिजिटल डैशबोर्ड, एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है, जिससे मोबाइल डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। Toyota bZ3C और bZ3X में एडवांस ड्राइवर-एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी होगी लेकिन ड्राइवट्रेन और कई अन्य स्टैंडर्ड की जानकारी अभी नहीं पता है।


Advertisement
Toyota bZ3C और bZ3X की उपलब्धता


Toyota ने अभी तक Toyota bZ3C और Toyota bZ3X इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। नई Toyota EV की कीमत के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि Toyota bZ3C और Toyota bZ3X को चीनी मार्केट के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन यह साफ नहीं है कि ये कार चीन के बाहर बाजारों में भी उपलब्ध होंगी या नहीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota bZ3C, Toyota bZ3X, Toyota, Electric SUV, Beijing Auto Show

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.