टूरिस्ट्स के पसंदीदा शहरों में शामिल पेरिस में लगेगा ई-स्कूटर्स पर बैन

पेरिस में 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बैन लगाया जाएगा। इस पर रोक लगाने के फैसले के लिए जनमत सर्वेक्षण कराया गया था

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • पेरिस की मेयर Anne Hidalgo ने कहा कि इस वोटिंग का सम्मान किया जाएगा
  • ई-स्कूटर ऑपरेटर्स का कहना है कि उन्हें इस योजना को रोकने की उम्मीद है
  • पेरिस में ई-स्कूटर ऑपरेटर्स का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट सितंबर तक वैध है

इस पर रोक लगाने के फैसले के लिए जनमत सर्वेक्षण कराया गया था

फ्रांस की राजधानी पेरिस टूरिस्ट्स के लिए पसंदीदा शहरों में से एक है। पेरिस में 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बैन लगाया जाएगा। इस पर रोक लगाने के फैसले के लिए जनमत सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें 89 प्रतिशत लोगों ने ई-स्कूटर्स पर बैन लगाने के लिए सहमति दी है। पेरिस की मेयर Anne Hidalgo ने कहा कि इस वोटिंग का सम्मान किया जाएगा। 

हालांकि, ई-स्कूटर ऑपरेटर्स का कहना है कि उन्हें इस योजना को रोकने की उम्मीद है। उनका कहना है कि जनमत सर्वेक्षण में बहुत कम लोगों के हिस्सा लेने की वजह से उन्हें उम्मीद है कि Hidalgo किसी समझौते के लिए मान सकती हैं। इसमें शहर में रजिस्टर्ड वोटर्स में से केवल 7.46 प्रतिशत ने ही हिस्सा लिया था। ई-स्कूटर ऑपरेटर Lime के प्रवक्ता ने कहा, "हमें उम्मीद है कि ई-स्कूटर्स पर बैन लगाने के बजाय मेयर Hidalgo कोई समझदारी रेगुलेशन लागू करेंगे और हम अपना कामकाज जारी रख सकेंगे। इससे पेरिस के लिए एक कदम पीछे जाने से बचा जा सकेगा।" 
Advertisement

एक अन्य ई-स्कूटर ऑपरेटर Dott के प्रवक्ता का कहना था कि जनमत सर्वेक्षण में बहुत कम लोगों ने हिस्सा लिया था और इसमें हिस्सा लेने वालों में बुजुर्गों की बड़ी संख्या थी। फ्रांस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, Clement Beaune ने कहा कि यह जनमत सर्वेक्षण एक बड़ी लोकतांत्रिक नाकामी थी। स्मार्टफोन ऐप्स के जरिए एक्सेस किए जाने वाले ई-स्कूटर्स को लेकर पेरिस के निवासी लगातार शिकायतें करते रहे हैं। यह दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। पेरिस में तीन वर्ष पहले ई-स्कूटर ऑपरेटर्स की संख्या घटाकर तीन कर दी गई थी। इन्हें तीन वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। 

ई-स्कूटर्स की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए और इनके लिए निर्धारित पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। पेरिस में ई-स्कूटर ऑपरेटर्स का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट सितंबर तक वैध है। फ्रांस में ई-स्कूटर्स से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले वर्ष पेरिस में इस तरह की दुर्घटनाओं की संख्या 400 से अधिक थी। जनरल फिजिशियन, Audrey Cordier ने इन स्कूटर्स के खिलाफ जनमत सर्वेक्षण में राय देने के बाद कहा, "मेरे कार्य में स्कूटर्स से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक देखी जाती है। हम वास्तव में इनके नकारात्मक प्रभाव देखते हैं।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.