Elon Musk की Twitter डील के बाद Tesla के शेयरहोल्डर्स में मची भगदड़

इनवेस्टर्स के टेस्ला के शेयर में बिकवाली करने से इसके प्राइस में पिछले 17 महीनों की तेजी समाप्त हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 21:54 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को टेकओवर किया था
  • इसके बाद से टेस्ला का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है
  • सप्लाई चेन की मुश्किलों और स्लोडाउन से टेस्ला की सेल्स पर असर पड़ा है

टेस्ला के शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि मस्क चुनौतियों का सामना कर रही इस कंपनी पर ध्यान दें

इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद टेस्ला के शेयर प्राइस में लगातार गिरावट आ रही है। इनवेस्टर्स के टेस्ला के शेयर में बिकवाली करने से इसके प्राइस में पिछले 17 महीनों की तेजी समाप्त हो रही है। 

टेस्ला का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 197 डॉलर से कुछ अधिक पर बंद हुआ। यह पिछले वर्ष जून के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इस वर्ष इस शेयर में गिरावट आई है लेकिन मस्क के ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के बाद से इसमें बिकवाली बढ़ गई है। मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को टेकओवर किया था। इसके बाद से टेस्ला का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। इस अवधि में नैस्डैक 100 इंडेक्स में लगभग 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि मस्क चुनौतियों का सामना कर रही इस कंपनी पर ध्यान दें। 

स्लोडाउन, सप्लाई चेन की मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने से टेस्ला की सेल्स पर असर पड़ा है। चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की थी। इसने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही।

इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर था। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बड़े कारण सेमीकंडक्टर की कमी और महामारी रहे। हालांकि, कंपनी के लिए इस वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर होने की संभावना है। ग्लोबल EV सेल्स में चीन की ऑटमोबाइल कंपनी Wuling तीसरे स्थान पर रही। चीन के मार्केट में Wuling का Hongguang Mini सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल रहा था।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Twitter, Social media, Elon Musk, Market, Supply, China, Tesla, BYD, Share, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.