Tesla की रोबोटैक्सी 22 जून से, ड्राइवर के बिना चलेगी!

Tesla 22 जून से आम नागरिकों के लिए अपनी सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी की राइड शुरू करने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2025 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Tesla सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी की राइड शुरू करने का प्लान बना रहा है।
  • एलन मस्क ने ऑस्टिन में पेड Robotaxi सर्विस शुरू करने का वादा किया है।
  • Tesla ऑस्टिन में सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल की टेस्टिंग कर रही है।

Tesla Model Y की रेंज 574 किमी है।

Photo Credit: Tesla

Tesla हमेशा से लोगों को चौंकाने वाला कदम उठाती रहती है। अब टेस्ला 22 जून से आम नागरिकों के लिए अपनी सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी की राइड शुरू करने का प्लान बना रही है। ईवी के फैंस लंबे समय से इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए Tesla की सेल्फ ड्राइविंग रोबोटैक्सी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


रोबोटैक्सी में Model Y एसयूवी होगी शामिल


एलन मस्क ने ऑस्टिन में पेड Robotaxi सर्विस शुरू करने का वादा किया है, जिसमें लगभग 10-20 Model Y एसयूवी से शुरुआत होगी। रोबोटैक्सी लिमिटेड एरिया में ऑपरेट करेगी और रिमोट ह्यूमन सुपरविजन में चलेगी। कंपनी बाद में इस साल के आखिर में अन्य अमेरिकी स्टेट में संचालन का विस्तार करने का प्लान बना रही है, जिसमें कैलिफोर्निया भी शामिल है, हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि वहां एवी नियम बहुत सख्त हैं। 


टेस्ला कर रही टेस्टिंग


मस्क ने बीते महीने कहा था कि Tesla ऑस्टिन में पब्लिक स्ट्रीट पर अपने सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल की टेस्टिंग कर रही है। इससे पहले मंगलवार को मस्क ने एक्स पर एक वीडियो फिर से पोस्ट किया, जिसमें एक Model Y बिना किसी इंसानी ड्राइवर के ऑस्टिन इंटरसेक्शन पर मुड़ते हुए नजर आया था और उस पर रोबोटैक्सी लिखा था और उसके ठीक पीछे एक और Model Y शामिल था।
Advertisement

मस्क ने एक अलग एक्स पोस्ट में कहा कि व्हीकल Tesla के एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंट सॉफ्टवेयर के एक नए वर्जन का उपयोग कर रहे थे, जिसे फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) कहा जाता है। अभी तक Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस के बारे में बहुत कम जानकारी है, जिसमें यह कहां शुरू होगी, रिमोट सुपरविजन की लिमिट क्या होगी और आम नागरिक इस सर्विस का उपयोग कैसे कर सकेंगे आदि शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, Self Driving Robo Taxi, Tesla Robo Taxi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.