टाटा ने जीता देश की जनता का दिल, 315किमी रेंज के साथ उतारी देश की सबसे सस्ती सेडान

Tigor EV में 74 BHP और 170 Nm का आउटपुट मिलता है। इसमें 26 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो अब 315 km की रेंज (ARAI सर्टिफाइड) ऑफर करती है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors ने Tigor EV के लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • Tigor EV की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
  • Tigor EV में 74 BHP और 170 Nm का आउटपुट मिलता है।

Photo Credit: Tata Motors

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने Tigor EV के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें बढ़ी हुई रेंज के साथ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। यह एलेक्ट्र्रिक कार 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। Tigor में इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यहां हम आपको टाटा टिगोर ईवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Tigor EV के पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tigor EV में 74 BHP और 170 Nm का आउटपुट मिलता है। इसमें 26 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो अब 315 km की रेंज (ARAI सर्टिफाइड) ऑफर करती है। 

फीचर्स की बात की जाए तो Tigor EV में कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स, क्रूज कंट्रोल कर लेदर से व्रैप स्टीयरिंग व्हील मिलता है। फीचर्स जैसे की- मल्टी-मोड रेगेन, ज़ेडकनेक्ट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, iTPMS और टायर पंक्चर किट सभी वैरिएंट्स में मिलता है। 

पहले से मौजूद Tigor EV उपभोक्ता अपने वाहनों को मल्टी-मोड रेगेन, iTPMS और टायर पंक्चर किट के साथ फ्री में अपग्रेड करा सकते हैं। 20 दिसंबर 2022 से यह अपग्रेड किया जा सकता है। XZ+ और XZ+ ड्यूल-टोन का मालिकों को स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी अपग्रेड भी मिलेगा। Tigor EV अब नए एक्सटीरियर कलर मैग्नेटिक रेड के साथ उपलब्ध है। 

Tata Tigor EV एक्स-शोरूम की कीमतें:
Tata Tigor EV के XE वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये, XT वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, XZ+ वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये और XZ+ Lux वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  2. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  8. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  9. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  10. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.