Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया

Suzuki Ignis EV को ग्लोबल बाजार में पेश कर दिया गया है, जिसकी बिक्री अगले साल से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2026 08:47 IST
ख़ास बातें
  • Suzuki Ignis EV में एक कॉम्पैक्ट और लाइट ई-एक्सल दिया गया है।
  • Suzuki Ignis EV में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है।
  • Suzuki Ignis EV की बिक्री अगले साल से शुरू होगी।

Suzuki Ignis EV में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी है।

Photo Credit: Suzuki Motor

Suzuki मोटर ने ऑनलाइन वर्ल्ड प्रीमियर में अपनी पहली कॉम्पैक्ट ईवी Ignis को पेश कर दिया है। नई इग्निस को ईजी टू स्विच कार के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। यह एक ऐसी कॉम्पैक्ट ईवी है जिसमें परफॉरमेंस के साथ-साथ आसानी से इस्तेमाल करने लायक फीचर्स दिए गए हैं। जो ग्राहक इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कार से EV पर पर स्विच करना चाहते हैं तो उनके लिए यह बेहतर विकल्प के तौर पर आ रही है। इस ईवी को यूरोप के साथ-साथ अन्य देशों के सिटी एरिया और घुमावदार रास्तों में रियल-वर्ल्ड टेस्ट किया गया है। आइए Suzuki Ignis EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Suzuki Ignis EV कब होगी उपलब्ध

Advertisement

Suzuki Ignis EV की बिक्री की शुरुआत 2027 में होगी। यह नई ईवी यूरोप और अन्य बाजारों में उपलब्ध होगी।

Suzuki Ignis EV की खासियतें

Suzuki Ignis EV में एक कॉम्पैक्ट और लाइट ई-एक्सल दिया गया है। एक ही यूनिट के अंदर नई मोटर, इन्वर्टर और रिडक्शन गियर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी को दिया गया है, जो कि ज्यादा सेफ्टी और लंबी सर्विस लाइफ प्रदान करती है। इस ईवी में HEARTECT-e डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल किया गया है। इसमें बैटरी को कार की बॉडी के नीचे सही तरीके से फिट किया गया है, जिसके साथ लाइट और मजबूत बॉडी मिलती है। 

Advertisement

कार में बेहतरीन पैकेजिंग की वजह से अंदर काफी ज्यादा स्पेस हो जाता है और ड्राइविंग भी स्टेबल रहती है। कार को 4.5 मीटर के न्यूनतम टर्निंग रेडियस के साथ आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसमें एक अलग EV प्लेटफॉर्म सस्पेंशन दिया गया है, जिससे बेहतरीन हैंडलिंग स्टेबिलिटी और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी मिलती है। एनर्जी रीजनरेशन और ड्राइवर के काम को कम करने के लिए रीजेनरेटिव-हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक ब्रेक बूस्टर और पेडल 1 शामिल किया गया है। इससे ब्रेक इस्तेमाल काफी सरल लगता है।

डिजाइन और इंटीरियर

Ignis EV में लाइट और स्मार्ट लुक के लिए फ्लोइंग शोल्डर लाइन और फ्लोटिंग रूफ दी गई है। वहीं फ्रंट और रियर की ओर एलईडी लाइट्स में डिजिटल नंबर से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इग्निस को आसानी से पहचाना जा सकता है। वहीं इंटीरियर में डैशबोर्ड से लेकर डोर के ट्रिम तक एक राउंड लाइन दी गई है। इसमें काफी आकर्षक इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जिसमें एक बड़ी डिस्प्ले और पॉटरी वालेत डिजाइन जैसी ट्रे दी गई है। इन सभी चीजों के साथ इसका केबिन यूटिलिटी के साथ-साथ कंफर्टेबल स्पेस बन जाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.