Honda और Sony के नए ऑटोनॉमस EV में होगा बिल्ट-इन प्लेस्टेशन!

इन दोनों जापानी कंपनियों ने इस वर्ष की शुरुआत में EV बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर किया था। इसे अगले तीन वर्षों में पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 15:15 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑटोनॉमस व्हीकल में प्लेस्टेशन 5 गेमिंग कंसोल बिल्ट-इन हो सकता है
  • होंडा और सोनी ने इस वर्ष की शुरुआत में EV के लिए ज्वाइंट वेंचर किया था
  • इस सेगमेंट में टेस्ला जैसी कंपनियों की मजबूत स्थिति है

इस व्हीकल का मुकाबला टेस्ला जैसे कंपनियों के बड़ी संख्या में बिकने वाले EV से होगा

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में मजबूत पोजिशन रखने वाली Sony के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर काम कर रही हैं। इसमें सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी होगी। इस EV के बारे में एक दिलचस्प जानकारी मिली है। इसमें प्लेस्टेशन 5 भी शामिल हो सकता है।  

इन दोनों जापानी कंपनियों ने इस वर्ष की शुरुआत में EV बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर किया था। इसे अगले तीन वर्षों में पेश किया जा सकता है। इस लेवल 3 ऑटोनॉमस व्हीकल में प्लेस्टेशन 5 गेमिंग कंसोल बिल्ट-इन हो सकता है। Sony Honda Mobility के प्रेसिडेंट Izumi Kawanishi का कहना है कि आगामी ऑटोनॉमस व्हीकल में PS5 देना तकनीकी तौर पर संभव है। कंपनी के चेयरमैन Yasuhide Mizuno ने बताया कि इस ज्वाइंट वेंचर का लक्ष्य ऐसी कार डिवेलप करना है जो एंटरटेनमेंट और नेटवर्क की जरूरत भी पूरी कर सके। 

इस ज्वाइंट वेंचर में होंडा के मैकेनिकल्स का इस्तेमाल किया जाएगा और इसके इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सोनी जिम्मेदार होगी। सोनी के लोकप्रिय PS5 को इंफोटेनमेंट सिस्टम में दिया जा सकता है। इस व्हीकल में सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए जरूरी इंटीग्रेटेड सेंसर्स होंगे। इस व्हीकल का मुकाबला टेस्ला जैसे कंपनियों के बड़ी संख्या में बिकने वाले EV से होगा।  

कुछ महीने पहले Honda ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक SUV Prologue का एक टीजर फोटो रिलीज किया था। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर इसे पेश किया है। होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कम्‍फर्टेबल राइडिंग के लिए होंडा ने इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में ज्‍यादा स्‍पेस देने पर फोकस किया है। होंडा ने बताया है कि इस व्हीकल की एक्‍सटीरियर और इंटीरियर स्‍टाइलिंग का काम उसकी अमेरिका में मौजूद डिजाइन टीम ने किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरैमिक रूफ दिया गया है। होंडा ने H-मार्क बैज को E-सीरीज बैजिंग के साथ बदलते हुए इस EV की बैक साइड में होंडा की ब्रैंडिंग दी है। प्रोलॉग EV में 21 इंच के व्हील होंगे। इंटीरियर की बात करें, तो Honda Prologue EV में 11 इंच का स्‍टैंडर्ड फुल ड‍िजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले दिया गया है। साथ में 11.3 इंच ऑडियो व कनेक्टिविटी डिस्प्ले भी मिलता है। होंडा प्रोलॉग में 121.8 इंच का वीलबेस दिया गया है, जो लगभग 8 इंच लंबा और ऑल न्यू 2023 Honda CR-V की तुलना में 5 इंच चौड़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.