412 kmph की स्पीड के साथ Rimac Nevera है दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार, देखें वीडियो

Rimac ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Navera की टॉप स्पीड टेस्ट करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 19:50 IST
ख़ास बातें
  • इस टेस्ट को जर्मनी में ऑटोमोटिव टेस्टिंग पापेनबर्ग ट्रैक में किया गया
  • इसे Rimac के मुख्य टेस्ट एंड डेवलपमेंट ड्राइवर, मिरो ज़र्नसेविक ने चलाया
  • यह इलेक्ट्रिक कार 1.95 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है

Rimac Nevera इलेक्ट्रिक सुपरकार मात्र 1.86 सेकंड में 0-96 kmph स्पीड पकड़ सकती है

रिमैक नेवरा (Rimac Nevera) दुनिया का सबसे तेज प्रोडक्शन रोड लीगल व्हीकल है। कंपनी के दावे अनुसार, यह कार 2 सेकंड से कम समय में करीब 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। अब, क्रोएशियाई कंपनी की इस कार ने 412 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग टॉप स्पीड हासिल की है। इसी के साथ कंपनी ने साबित कर दिया है कि रिमैक नवेरा दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन कार है। 

Rimac ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें Navera की टॉप स्पीड टेस्ट करते हुए दिखाया गया है। वीडियो से पता चलता है कि कार ने 412 kmph की टॉप स्पीड हासिल की। इस टेस्ट को जर्मनी में ऑटोमोटिव टेस्टिंग पापेनबर्ग ट्रैक में किया गया और इस हाइपरकार को Rimac के मुख्य टेस्ट एंड डेवलपमेंट ड्राइवर, मिरो ज़र्नसेविक (Miro Zrnčević) ने चलाया।



Rimac Navera इलेक्ट्रिक हाइपरकार की कीमत करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपये) है और कंपनी इसके केवल 150 यूनिट्स ही तैयार करेगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 1.95 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसकी पावर और टॉप स्पीड को क्लोज्ड-कोर्स इवेंट्स के लिए अनलॉक किया जा सकता है।
Advertisement

हाल ही में कंपनी के चीफ इंजीनियर मतिजा रेनिक ने कहा था कि भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 सेकंड में 0-96 kmph की रफ्तार भी पकड़ सकते हैं और ऐसी कार को खुद रिमेक डिजाइन करने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा, "कार वास्तव में बहुत, बहुत जटिल है, जो आपको दिखाती है कि भविष्य में ऑटोमोटिव तकनीक क्या कर सकती है। और यह यूजर्स के दृष्टिकोण से भी बहुत उपयोगी और बहुत अनुकूल है। और अंत में हम जो हासिल करना चाहते थे वह एक ड्राइवर्स कार विकसित करना है, कुछ ऐसा जो बहुत ही आकर्षक और बहुत फायदेमंद है बस इसे बाहर निकालना और इसका आनंद लेना।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.