Renault की इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर दौड़ती नजर आई, ऐसा दिखता है डिजाइन

इलेक्ट्रिक कार में आगे की ओर पतली हेडलाइट है. जो ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रिल के साथ मिलती रही हैं। इलेक्ट्रिक कार 2022 Renault Scenic Vision कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की उम्मीद है, जिसे कंपनी पहले ही दुनिया के समाने पेश कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2023 17:10 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार में आगे की ओर पतली हेडलाइट हैं
  • इसके 2022 Renault Scenic Vision कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की उम्मीद है
  • Scenic Vision कॉन्सेप्ट को 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है

Renault Scenic E-Tech EV के Scenic Vision कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की उम्मीद है

Renault की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार - Scenic E-Tech EV रोड टेस्टिंग के दौरान कैप्चर की गई है। तस्वीरों में इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढकी दिखाई दे रही है। तस्वीरों से इतना अंदाजा मिलता है कि सीनिक ई-टेक में एक पतली हेडलाइट्स हैं और बड़े यूनिक अलॉय व्हील्स शामिल है। डिजाइन कॉम्पैक्ट लगता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि फ्रंट से इसका डिजाइन मस्कुलर लगेगा।

Motor1 द्वारा शेयर कई तस्वीरों में कथित Renault Scenic E-Tech EV का डिजाइन समझ नहीं आता है, क्योंकि कार को पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढका हुआ है। इसमें बड़े ब्लैक अलॉय देखने को मिलते हैं, जिनका डिजाइन पारंपरिक रिम से काफी अलग और मॉडर्न है। इसमें पीछे एक छोटा रूफ स्पॉयलर लगा है और उसके पास एक शार्कफिन एंटेना फिट किया गया है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक कार में आगे की ओर पतली हेडलाइट है. जो ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रिल के साथ मिलती रही हैं। इलेक्ट्रिक कार 2022 Renault Scenic Vision कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की उम्मीद है, जिसे कंपनी पहले ही दुनिया के समाने पेश कर चुकी है।

Photo Credit: Motor1

Renault के अनुसार, Scenic Vision कॉन्सेप्ट को 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। यह मॉडल CMF-EV प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि रोड टेस्टिंग में देखी गई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट का ही प्रोडक्शन वर्जन हो। हालांकि, फिलहाल इसे केवल एक लीक मानना समझदारी होगी। कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Scenic Vision कॉन्सेप्ट में Megane E-Tech के समान 215-हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक मोटर, 40-किलोवाट-घंटे की बैटरी शामिल की गई थी। इसमें ड्राइव बैटरी को चार्ज करने के लिए फ्लोर के नीचे 16-किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल भी शामिल किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.