Raptee T30: फुल चार्ज में 200 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, Rs 1 हजार में करें बुक

Raptee.HV का प्लान जनवरी से चेन्नई और बेंगलुरु में फेज्ड तरीके से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सेल शुरू करने की है। इसके अलावा, कंपनी शुरुआत में पहले वर्ष के दौरान मेट्रो शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • Raptee T30 को 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार कलर ऑप्शन में आती है
  • CCS2 चार्जिंग क्षमताओं के साथ आने वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Photo Credit: Raptee.HV

चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप, Raptee.HV ने अपना पहला प्रोडक्ट, Raptee T30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्च किया है। इसे चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ई-मोटरसाइकिल को 250cc से 300cc इंजन वाली मोटरसाइकिल के साथ कंपेयर कर रही है। Raptee T30 में 200 km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा है कि यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जो CCS2 चार्जिंग क्षमता के साथ आती है।
 

Raptee T30 price in India

Raptee T30 को भारत में 2.39 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आर्क्टिक व्हाइट, मर्करी ग्रे, होराइजन रेड और एक्लिप्स ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 1,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।

कंपनी की योजना जनवरी से चेन्नई और बेंगलुरु में फेज्ड तरीके से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सेल शुरू करने की है। इसके अलावा, कंपनी शुरुआत में पहले वर्ष के दौरान मेट्रो शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है। Raptee T30 को कंपनी द्वारा शुरू किए गए एक्सपीरिएंस सेंटर्स आजमाया जा सकता है। इसके अलावा, Raptee.HV चेन्नई में मुख्यालय में एक फैक्ट्री-इंटिग्रेटेड एक्सपीरिएंस सेंटर "Tech Store.HV" लेकर आया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को फैक्ट्री टूर कराना और यह दिखान है कि Raptee की मोटरसाइकिल असल में कैसे चलती हैं।
 

Raptee T30 specifications

Raptee T30 ई-बाइक 200 किलोमीटर की IDC रेंज देने का दावा करती है, जबकि कहा गया है कि इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 150 किलोमीटर है। मोटरसाइकिल IP67 रेटेड बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें बहुत फास्ट चार्जिंग मिलने का भी दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि Raptee T30 अपनी CCS2 चार्जिंग क्षमताओं के चलते स्टैंडर्डाइज्ड AC/DC चार्जर का यूज करके चार्ज करने में सक्षम है। कंपनी आठ साल या 80,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी भी दे रही है।
Advertisement

Raptee T30 में LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और टेल लाइट्स मिलती हैं। आगे और पीछे, दोनों हिस्सों पर डिस्क ब्रेक शामिल किए गए हैं। इसमें ऑटोमोटिव-ग्रेड Linux प्लेटफॉर्म पर आधारित कस्टम-निर्मित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.