320 किलोमीटर रेंज के साथ Ola ने लॉन्च किए नए Gen 3 S1 पोर्टफोलियो में 8 नए स्कूटर, जानें कीमत

Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए Gen 3 मॉडल लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 X के 2kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।
  • Ola S1 Pro+ के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है।
  • Ola S1 Pro के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है।

Ola S1 Pro में 4kWh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Ola

Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए Gen 3 मॉडल लॉन्च किए हैं। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 Pro, S1 Pro+, S1 X और S1 X+ शामिल हैं। Gen 3 प्लेटफॉर्म एक ड्यूल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ओला इलेक्ट्रिक की पेटेंटेड ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी से लैस है। नए स्कूटर कई अलग-अलग कीमतों के साथ परफॉर्मेंस और फीचर्स प्रदान करते हैं। यहां हम आपको S1 Pro, S1 Pro+, S1 X और S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ola Gen 3 S1 Electric Scooter Price


कीमत की बात करें तो Ola S1 X के 2kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये, 3kWh वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये और 4kWh वेरिएंट की कीमत 99,999 है। S1 Pro+ के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये और S1 Pro+ के 5.3kWh वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। S1 Pro के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये और 3kWh वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये है। वहीं S1 X+ के 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये है। (ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं)


Advertisement
Ola Gen 3 Electric Scooter Power


Ola S1 Pro+ फ्लैगशिप स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन प्रदान करता है, जिसमें 5.3kWh और 4kWh शामिल है। वहीं S1 Pro दो बैटरी ऑप्शन 4kWh और 3kWh में आता है। Ola S1 X में 2kWh, 3kWh और 4kWh की बैटरी दी गई है। वहीं हाई स्पेक S1 X+ सिर्फ 4 kWh बैटरी ऑप्शन प्रदान करता है। Ola S1 Pro+ सिंगल चार्ज में 320 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। वहीं टॉप स्पीड 141 किमी प्रति घंटा तक है।  

डिस्काउंट
फिलहाल Ola अपने Gen 2 स्कूटर पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। Gen 2 S1 Pro की कीमत अब 1,14,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं और S1 X के 2kWh वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये, 3kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 4kWh वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.