165 किमी रेंज वाले Ola S1 Air को खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, 3 घंटे में बिके 3000 स्कूटर

Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5kW की मोटर दी गई है।
  • Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है।
  • Ola S1 Air सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Ola S1 Air सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Photo Credit: Ola Electric

Ola ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air पेश किया था। बाजार में बुकिंग शुरू होने के बाद से ग्राहकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। Ola Electric का दावा है कि नए Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब तक 3,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। ओला ने 27 जुलाई को प्री-बुकिंग विंडो शुरू की थी। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने यह घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। यहां हम आपको ओला एस1 एयर की पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ola S1 Air की कीमत और उपलब्धता 


Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल 3kWh बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है।


Ola S1 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Ola S1 Air में 4.5kW की मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। रेंज की बात करें तो 2kWh वेरिएंट सिंगल चार्जिंग में 85 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है, वहीं 3kWh वेरिएंट 125 किमी की दूरी तय कर सकता है और 4kWh को एक बार चार्ज करके 165 किमी तक चलाया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्लैट फ्लोडबोर्ड, 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, एलईडी लाइटिंग और डिजिटल डैशबोर्ड दिया गया है।
Advertisement

Ola S1 Air लुक के मामले में पहले वाले मॉडल Ola S1 और S1 Pro जैसा लगता है। हालांकि, इसमें किए गए टेस्टिंग के आधार पर मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Ola S1 Air कलर ऑप्शन के लिए कोरल ग्लेम, नियो मिंट, जेट ब्लैक, पोरक्लेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध होगा।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.