Ola में 500 नौकरियों को खतरा! विवादों के बीच बड़ी छंटनी की तैयारी में कंपनी

कंपनी 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 15:42 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी सरकारी जांच के घेरे में है और विवादों से भी जूझ रही है।
  • ओला इलेक्ट्रिक अपने वर्कफोर्स को घटाने जा रही है।
  • कंपनी की री-स्ट्रक्चरिंग करने की कोशिश।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) बड़ी छंटनी करने जा रही है।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी पिछले काफी समय से घाटे में चल रही है और इसकी मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। कंपनी सरकारी जांच के घेरे में है और विवादों से भी जूझ रही है। इसी बीच इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ने बड़ी छंटनी की घोषणा कर दी है। खबर है कि कंपनी 500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। 

ओला इलेक्ट्रिक अपने वर्कफोर्स को घटाने जा रही है। कंपनी से 500 कर्मचारियों को हटाए जाने की खबर सामने आ रही है। NDTV के अनुसार, भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली ओला इलेक्ट्रिक कर्मचारियों की संख्या को घटाकर प्रॉफिट को बढ़ाने की कवायद कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपनी ऑपरेशनल एफिशिएंसी को भी बूस्ट करने की कोशिश करेगी। कंपनी की यह री-स्ट्रक्चरिंग करने की कोशिश इसके कई विभागों के कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। 
Advertisement

हालांकि ओला की ओर से अभी तक इन छंटनियों के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। साथ ही ये छंटनी कितने दिनों के भीतर की जाएंगी यह भी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस साल जुलाई-सितंबर वाली तिमाही में 495 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो पिछली तिमाही में 347 करोड़ रुपये था। ओला का रिवेन्यु भी इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,644 करोड़ रुपये से 26.1 प्रतिशत घटकर 1,214 करोड़ रुपये रह गया। 

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी के ऑपरेशनल एक्सपेंस तिमाही दर तिमाही घटे हैं। जैसे-जैसे वितरण का विस्तार होगा कंपनी का रिवेन्यु बढ़ता रहेगा। वहीं ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर अगली कुछ तिमाहियों में स्टेबल रहने की संभावना है। साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 33 प्रतिशत कम हो गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सर्विस नेटवर्क की चुनौतियों ने ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट लीड को प्रभावित किया है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में भी गिरावट जारी है, महज कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में निवेशकों का 38,000 करोड़ रुपये से अधिक पैसा डूब गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OLA electric, OLA Electric Layoff

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.