Ferrato Disruptor: 95 kmph की टॉप स्पीड वाली Okaya इलेक्ट्रिक बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च

Okaya जल्द भारत में अपने Ferrato ब्रांड के तहत Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करने वाली है। फिलहाल सटीक लॉन्च डेट को पर्दे के पीछे रखा गया है, लेकिन अपकमिंग ई-मोटरसाइकिल के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Okaya द्वारा बनाई गई है Ferrato Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
  • कंपनी ने इसमें 228 Nm के पीक टॉर्क मिलने का दावा किया है
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 6.4 किलोवाट PMSM मोटर फिट की गई है

Okaya EV का प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड है "Ferrato"

पिछले साल अक्टूबर में Motofaast इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के बाद अब, Okaya देश में अपना नया EV लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चकी है। अपकमिंग ईवी एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी, जिसे ओकाया अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड, "Ferrato" के तहत पेश करेगी। इसका नाम Disruptor रखा गया है और कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी कुछ खासियतों को टीज भी किया है। फिलहाल इस बात की जानकारी पर्दे के पीछे रखी गई है कि Okaya Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में कब कदम रखने वाली है। जैसा कि हमने बताया, पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने भारत में Motofaast नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था, जो 130 किमी की रेंज देने में सक्षम है और कंपनी के दावे अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।

Okaya जल्द भारत में अपने Ferrato ब्रांड के तहत Disruptor इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करने वाली है। फिलहाल सटीक लॉन्च डेट को पर्दे के पीछे रखा गया है, लेकिन अपकमिंग ई-मोटरसाइकिल के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया गया है। ब्रांड ने जबरदस्त पिकअप और कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस का वादा करते हुए 228 Nm के पीक टॉर्क के साथ डिसरप्टर मोटरसाइकिल को टीज किया है। Okaya का कहना है कि डिसरप्टर में एक पावरफुल 6.4 किलोवाट PMSM मोटर फिट की गई है, जो दमदार परफॉर्मेंस देती है। Okaya Disruptor की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा होगी।
Advertisement
 

Ferrato ने इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की फोटो भी शेयर की है, जिसमें इसे अंधेरे में देखा जा सकता है। यूं तो डिजाइन  स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं देता है, लेकिन इसमें एक स्पोर्टी डिजाइन और एयरोडायनामिक फ्रेम का पता चलता है, जो निश्चित तौर पर लो ड्रैग में योगदान देगा। कंपनी का कहना है कि Ferrato जल्द ही अपने इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए तैयार है और आने वाले समय में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की अधिक तस्वीरों को जारी किया जाएगा।

ओकाया का कहना है कि Ferrato जल्द ही स्पोर्ट्स लुक वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एक लंबी रेंज पेश करेगी, जिसका पहला प्रोडक्ट डिसरप्टर होगा, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में हलचल मचाना और अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करना है।
Advertisement

Okaya EV पिछले साल फेस्टिव सीजन में Motofaast इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। सात अलग-अलग कलर्स में आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के साथ 130 किलोमीटर की रेंज और 70 किमी प्रति घंटा की टॉप स्‍पीड मिलने का दावा किया जाता है। Motofaast का एक्‍स शोरूम प्राइस 1,36,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.